Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया में करंट लगने से नानी और मासूम नाती की मौत, टेबल फैन बना हादसे की वजह

Published on: August 9, 2025
electrocution in deoria
द देवरिया न्यूज़ : देवरिया (रुद्रपुर)। रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के जोगिया बुजुर्ग गांव में शुक्रवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। घर के अंदर चल रहे टेबल फैन के गिरने से करंट की चपेट में आकर 65 वर्षीय बिंदु देवी और उनकी 8 माह के नाती अदम्य की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब बिंदु देवी अपने नाती को गोद में लेकर दुलार रही थीं।
परिवार वालों के अनुसार, टेबल फैन पास में चल रहा था और अचानक वह असंतुलित होकर बिंदु देवी व बच्चे पर गिर पड़ा। पंखे में करंट आने की वजह से दोनों बिजली की चपेट में आ गए और बुरी तरह झुलस गए। घर के अंदर चीख-पुकार मचने पर आसपास के लोग दौड़े और फौरन बिजली का मुख्य स्विच बंद किया गया। परिजन दोनों को लेकर देवरिया मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मासूम अदम्य की मां गरिमा मूल रूप से गोरखपुर जिले के डेमुसा गांव (थाना गगहा) की रहने वाली हैं। गरिमा की शादी दो वर्ष पहले हुई थी और वह दो माह पहले मायके जोगिया बुजुर्ग आई थीं। बिंदु देवी की पांच बेटियां हैं और गरिमा सबसे छोटी है। बिंदु देवी का पूरा जीवन बेटियों के साथ ही बीता, क्योंकि परिवार में कोई बेटा नहीं था।
इस दुखद हादसे ने पूरे परिवार को झकझोर दिया है, खासकर गरिमा पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मां और बेटे को एक साथ खो देने का दर्द शब्दों से परे है। गांव में गहरा शोक व्याप्त है और हर कोई इस हादसे को लेकर व्यथित है।
यह हादसा बिजली से जुड़े उपकरणों की सुरक्षा को लेकर एक गंभीर चेतावनी भी है।
घरों में चलते पंखों, हीटर, या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के रखरखाव व स्थिति की समय-समय पर जांच आवश्यक है, ताकि इस तरह की दर्दनाक घटनाओं से बचा जा सके।

इसे भी पढ़े : देवरिया में आकांक्षा हाट और रक्षाबंधन मेले की धूम, स्थानीय उत्पादों की रही धड़ाधड़ बिक्री

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply