Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया: गाड़ी खड़ी करने के विवाद में महिला की मौत, युवक पर गला दबाने का आरोप

Published on: August 23, 2025
Deoria To park the car
द देवरिया न्यूज़ : सुरौली थाना क्षेत्र के कोईल गड़हा विचला टोला गांव में मामूली विवाद ने गंभीर मोड़ ले लिया, जब एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान चिंता देवी के रूप में हुई है। उनके बेटे अभिनाश निषाद ने गांव के ही दीपक यादव पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
क्या है मामला?
घटना 21 अगस्त की शाम की है, जब दीपक यादव ने गांव के रास्ते में अपनी गाड़ी खड़ी कर दी थी। इसी बात को लेकर अभिनाश से उसकी कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ा तो दीपक ने मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने आई चिंता देवी पर भी दीपक ने गला दबाकर हमला कर दिया। हमले के बाद चिंता देवी की तबीयत बिगड़ती चली गई और 22 अगस्त को उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस ने शुरू की जांच
सुरौली थानाध्यक्ष संजय सिंह चंदेल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मृत्यु का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। वहीं, बेटे अभिनाश ने थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद गांव में तनाव और भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने पुलिस से निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है।

इसे भी पढ़े : देवरिया के अयान बिन लियाकत ने राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जीता गोल्ड, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुए चयनित

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply