द देवरिया न्यूज़ : देवरिया जिले के रामपुर कारखाना विकासखंड स्थित लगड़ा प्राथमिक विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्कूल के प्रधानाध्यापक हीरालाल गुप्ता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपने कार्यालय कक्ष में फर्श पर सोते नजर आ रहे हैं। वीडियो में यह भी देखा गया कि बच्चे स्कूल परिसर में बिना किसी निगरानी के खेल रहे हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि यह पहली बार नहीं है, बल्कि प्रधानाध्यापक की लापरवाही एक नियमित घटना बन चुकी है। उनका कहना है कि बच्चे समय से स्कूल पहुंचते हैं, लेकिन पढ़ाई की जगह खेलकूद में समय बीतता है। प्रधानाध्यापक या तो कुर्सी पर आराम करते हैं या कक्ष में सो जाते हैं। बच्चों की कॉपियों की जांच भी नहीं की जाती।
ग्रामीणों और अभिभावकों ने बताया कि सरकार शिक्षा व्यवस्था सुधारने के लिए मिड-डे मील, छात्रवृत्ति, यूनिफॉर्म और किताबें जैसी योजनाओं पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, लेकिन शिक्षकों की लापरवाही के कारण इन योजनाओं का वास्तविक लाभ छात्रों तक नहीं पहुंच पा रहा है। अभिभावकों ने शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन से मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि स्कूल बच्चों की नींव मजबूत करने का स्थान है और प्रधानाध्यापक की उदासीनता से बच्चों का भविष्य खतरे में पड़ रहा है।
इस मामले में जब बीएसए (बेसिक शिक्षा अधिकारी) शालिनी श्रीवास्तव से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो की जानकारी उन्हें नहीं है, लेकिन मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
इसे भी पढ़े : देवरिया: दो ईंट भट्ठों पर छापेमारी, 90 लीटर कच्ची शराब और 400 किलो लहन बरामद
➤ You May Also Like





























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































1 thought on “देवरिया: स्कूल में प्रधानाध्यापक सोते रहे, बच्चे बिना निगरानी के खेलते दिखे; वीडियो वायरल”