Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

धर्मांतरण गिरोह का भंडाफोड़ करने वाले इंस्पेक्टर विशाल संगारी को मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पदक

Published on: December 30, 2025
Conversion gang busted
द देवरिया न्यूज़,मेरठ : यूपी पुलिस के जांबाज अधिकारी इंस्पेक्टर विशाल संगारी को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। लखनऊ में रविवार को आयोजित भव्य समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। यह सम्मान वर्ष 2023 में मेरठ में तैनाती के दौरान संगठित धर्मांतरण गिरोह का पर्दाफाश करने के लिए दिया गया, जिसे पुलिस और प्रशासन की बड़ी सफलता माना जा रहा है।
वर्ष 2023 में इंस्पेक्टर विशाल संगारी मेरठ में यूपी पुलिस के अभिसूचना विभाग (इंटेलिजेंस) की विशेष शाखा में तैनात थे। इसी दौरान उन्हें जिले में जबरन या प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराए जाने से जुड़ी संदिग्ध गतिविधियों की सूचनाएं मिलीं। गहन जांच, तकनीकी साक्ष्यों और खुफिया इनपुट के आधार पर उन्होंने एक संगठित गिरोह का खुलासा किया। इस मामले में थाना कंकरखेड़ा में मुकदमा दर्ज किया गया, जिसने प्रदेशभर में काफी चर्चा बटोरी थी।

देहरादून के रहने वाले हैं विशाल संगारी

इंस्पेक्टर विशाल संगारी वर्ष 2001 बैच के अधिकारी हैं और मूल रूप से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के ओल्ड डालनवाला क्षेत्र के निवासी हैं। मेरठ में लंबे समय तक सेवाएं देते हुए उन्होंने इंटेलिजेंस विंग में कई संवेदनशील मामलों को सफलतापूर्वक सुलझाया। उनकी कार्यशैली में अनुशासन, सूझबूझ और कानून के प्रति प्रतिबद्धता साफ नजर आती है।

पहले भी मिल चुका है सम्मान

वर्तमान में इंस्पेक्टर विशाल संगारी सीतापुर जिले में तैनात हैं। यह पहला अवसर नहीं है जब उनके कार्यों को सराहा गया हो। इससे पहले वे गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा भी सम्मानित किए जा चुके हैं। इसके अलावा वर्ष 2017 में उत्तर प्रदेश सरकार ने भी उन्हें सराहनीय सेवाओं के लिए विशेष पदक से नवाजा था।

इसे भी पढ़ें : मध्य प्रदेश के 3.77 लाख सोयाबीन किसानों को आज 810 करोड़ की सौगात, सीएम मोहन यादव करेंगे सिंगल क्लिक में भुगतान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply