द देवरिया न्यूज़ : कुशीनगर जिले में शुक्रवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बसंतपुर राजवाहा की नहर में गांव के सामने पुल के पास यह शव सुबह करीब 5 बजे दिखाई दिया। राहगीरों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मंसूरगंज पुलिस चौकी के इंचार्ज पंकज कुमार सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया। प्रारंभिक जांच में मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष बताई गई है। वह सफेद धारीदार शर्ट और जींस पैंट पहने हुए था।
पुलिस ने शव की पहचान कराने के लिए आसपास के गांवों और क्षेत्र में काफी प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। मृतक की शिनाख्त न हो पाने के कारण पुलिस ने शव को लावारिस घोषित कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और शव की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।
इसे भी पढ़े : पतंजलि को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, IMA की याचिका पर कार्यवाही समाप्त
➤ You May Also Like




























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































