द देवरिया न्यूज़ : कुशीनगर में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। तरया सुजान थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है, जो बिहार में शराब पहुंचाने की फिराक में था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान देवरिया जिले के महुवाडीह थाना क्षेत्र के सहोदर पट्टी निवासी रंजीत पाल के रूप में हुई है।
तलाशी के दौरान उसकी मारुति सुजुकी SX4 कार से 10 पेटी बंटी-बबली ब्रांड की देशी शराब बरामद की गई। कुल 450 पाउच में भरी यह शराब करीब 90 लीटर है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 20 हजार रुपये बताई जा रही है। जब्त की गई कार की बाजार कीमत करीब 5 लाख रुपये है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। उपनिरीक्षक अंकित सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की, जो जनपद में अवैध शराब की बिक्री, निर्माण और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा थी।
इसे भी पढ़े : देवरिया मेडिकल कॉलेज में नहीं उपलब्ध कई विशेष जांच सुविधाएं, मरीजों को झेलनी पड़ रही आर्थिक मुश्किलें
➤ You May Also Like




























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































