Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ इंस्पेक्टर पर हमले के आरोपी फर्जी किन्नर गिरोह के 7 सदस्य गिरफ्तार

Published on: September 2, 2025
at Deoria Railway Station

द देवरिया न्यूज़ : देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ इंस्पेक्टर आस मोहम्मद पर हमले के मामले में शामिल फर्जी किन्नर गिरोह के सात सदस्यों को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। जीआरपी थाना देवरिया की टीम ने 2 सितंबर को कसया ओवरब्रिज के पास से पांच आरोपियों को पकड़ा। इनमें शामिल हैं:

  • बिट्टू कुमार उर्फ नैना (भटनी)
  • यशवंत कुमार उर्फ मुस्कान (भलुअनी)
  • चित्रंजन उर्फ काजल (बिहार)
  • विकास वर्मन उर्फ रसीली (त्रिपुरा)
  • राबिन करमकर उर्फ पूजा (असम)

वहीं, 1 सितंबर को रेलवे स्टेशन परिसर से दो और आरोपी गिरफ्तार किए गए:

  • आलमगीर अंसारी उर्फ चन्दा (भाटपार रानी)
  • साहिल उर्फ सोनम (बरहज)
पूछताछ में सभी ने स्वीकार किया कि वे असली किन्नर नहीं हैं, बल्कि यात्रियों से जबरन पैसे वसूलने और विरोध करने पर मारपीट करने के लिए किन्नर का भेष धारण करते थे। 31 अगस्त की रात को देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों और पुलिसकर्मियों पर हुए हमले में भी इनकी संलिप्तता पाई गई है।
जीआरपी थाना प्रभारी दिनेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस गिरफ्तारी से रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में फर्जी किन्नरों की आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगने की उम्मीद जताई जा रही है।

इसे भी पढ़े : देवरिया: ‘नो हेलमेट, नो फ्यूल’ अभियान का उल्लंघन, पेट्रोल पंपों को दी गई चेतावनी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

2 thoughts on “देवरिया रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ इंस्पेक्टर पर हमले के आरोपी फर्जी किन्नर गिरोह के 7 सदस्य गिरफ्तार”

Leave a Reply