द देवरिया न्यूज़ : समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सोमवार को देवरिया में सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। अखिलेश यादव को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वे निर्वाचन आयोग की ओर जा रहे थे। उनकी गिरफ्तारी को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं में आक्रोश है।
प्रदर्शनकारी सपा कार्यकर्ता दोपहर को देवरिया के सुभाष चौक चौराहे पर एकत्र हुए और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने अखिलेश यादव की गिरफ्तारी को “लोकतंत्र पर सीधा हमला” करार दिया। प्रदर्शनकारियों ने तत्काल रिहाई की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि रिहाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
प्रदर्शन के कारण चौराहे पर यातायात प्रभावित रहा, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने प्रदर्शन समाप्त करने का प्रयास किया, लेकिन जब कार्यकर्ता नहीं माने, तो पुलिस ने करीब दो दर्जन सपा नेताओं को हिरासत में लेकर कोतवाली भेज दिया। इसके बाद धरना समाप्त करवा दिया गया और यातायात व्यवस्था बहाल हो गई पुलिस अधिकारियों ने बताया कि धरने और गिरफ्तारी को लेकर विधि अनुसार कार्रवाई की जा रही है। इस बीच समाजवादी पार्टी के स्थानीय नेताओं ने साफ कर दिया है कि यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक अखिलेश यादव को रिहा नहीं किया जाता।
इसे भी पढ़े : रक्षाबंधन पर गोरखपुर की छात्राओं ने राष्ट्रपति को बांधी राखी, मिला स्नेह और प्रेरणा का संदेश
➤ You May Also Like




























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































