Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया में आकांक्षा हाट और रक्षाबंधन मेले की धूम, स्थानीय उत्पादों की रही धड़ाधड़ बिक्री

Published on: August 8, 2025
Akanksha Haat in Deoria
द देवरिया न्यूज़ : देवरिया में नीति आयोग के माध्यम से देवरिया क्लब में आकांक्षा हाट एवं रक्षाबंधन मेले का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य ‘लोकल फॉर वोकल’ कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के स्थानीय कारीगरों द्वारा निर्मित उत्पादों का प्रचार-प्रसार और बिक्री करना था। मेले में कुल 23 स्टॉल लगाए गए। इनमें स्वयं सहायता समूह, बेसिक शिक्षा विभाग, आईसीडीएस, ओडीओपी, कृषि, केबीके, स्वास्थ्य, लीड बैंक, आरसेटी, प्रधानमंत्री आवास योजना और वन स्टॉप सेंटर आदि के उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री की गई। यह आयोजन देवरिया क्लब परिसर में हुआ और इसका समापन गुरुवार को किया गया।
कार्यक्रम में विकास भवन परिवार के कर्मचारियों के साथ-साथ जनपद के विभिन्न विकास खंडों से आए लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने स्थानीय उत्पादों की खरीदारी की। रक्षाबंधन मेले में राखी, तिरंगा, सजावटी सामग्री, विभिन्न प्रकार के अचार, मुरब्बा, सिरका, नमकीन, चिप्स, पापड़ और आर्टिफिशियल ज्वेलरी बिकी। साथ ही मोमोज, पकौड़ी, चाय जैसी खाद्य सामग्री का भी विक्रय हुआ। इस दिन कुल 13,500 रुपये मूल्य की बिक्री दर्ज की गई।
इस अवसर पर जिला उद्योग विभाग द्वारा एक जानकारी शिविर का आयोजन भी किया गया। इसमें सीएम युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत उपस्थित आवेदकों को योजनाओं की जानकारी दी गई। उपायुक्त उद्योग ने विभागीय योजनाओं की विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं। दर्शकों ने इन प्रस्तुतियों की सराहना की। कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल, मुख्य चिकित्साधिकारी, उपायुक्त उद्योग, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, उप कृषि निदेशक, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित अनेक विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े : देवरिया में चार पहिया वाहन चोर गिरफ्तार, CCTV फुटेज से हुई पहचान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

1 thought on “देवरिया में आकांक्षा हाट और रक्षाबंधन मेले की धूम, स्थानीय उत्पादों की रही धड़ाधड़ बिक्री”

Leave a Reply