Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया में 192 ग्राम पंचायतें हुईं ‘टीबी मुक्त’, डीएम ने प्रधानों को किया सम्मानित

Published on: March 25, 2026
192 gram panchayats in deoria
द  देवरिया न्यूज़,देवरिया : विश्व टीबी दिवस के अवसर पर मंगलवार को मेडिकल कॉलेज सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिले की 192 ग्राम पंचायतों को ‘टीबी मुक्त’ घोषित करते हुए उनके ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिलाधिकारी दिव्या मित्तल रहीं, जिन्होंने प्रशस्ति पत्र और महात्मा गांधी की प्रतिमा भेंट कर प्रधानों का सम्मान किया।

अपने संबोधन में जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने कहा कि टीबी एक गंभीर बीमारी जरूर है, लेकिन यह पूरी तरह इलाज योग्य है। उन्होंने जोर देकर कहा कि समय पर जांच और पूरा उपचार कराने से इस बीमारी को जड़ से समाप्त किया जा सकता है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय ग्राम स्तर पर जागरूकता, सतर्कता और जनसहभागिता को दिया।

जनभागीदारी से मिली सफलता

डीएम ने कहा कि टीबी उन्मूलन के लिए सरकार के प्रयासों के साथ-साथ आम लोगों की भागीदारी बेहद जरूरी है। उन्होंने सभी ग्राम प्रधानों और स्वास्थ्य विभाग की टीम को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और भविष्य में भी इसी तरह सक्रिय रहकर जिले को पूरी तरह टीबी मुक्त बनाने का आह्वान किया।

इन ब्लॉकों की ग्राम पंचायतें हुईं सम्मानित

सम्मानित ग्राम पंचायतों में भागलपुर ब्लॉक की 21, सलेमपुर की 17, पथरदेवा और तरकुलवा की 15-15, गौरी बाजार की 14 और रुद्रपुर की 12 ग्राम पंचायतें शामिल हैं। इसके अलावा बनकटा, बैतालपुर, भलवानी, लार, देसई देवरिया और भाटपार रानी की 10-10 ग्राम पंचायतों को भी टीबी मुक्त घोषित किया गया। इसके साथ ही बरहज ब्लॉक की 10, रामपुर कारखाना की 8 और भटनी की 8 ग्राम पंचायतों को भी इस सूची में शामिल किया गया।

अधिकारियों और चिकित्सकों की रही मौजूदगी

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा अतिथियों के स्वागत से हुई। इस दौरान जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राजेश कुमार, डॉ. संजय कुमार गुप्ता, डॉ. आर.पी. यादव, डॉ. अजय शाही और डॉ. राजीव रंजन सहित कई चिकित्सक एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन चंद्रप्रकाश त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. एच.के. मिश्रा, प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल, डॉ. नितीश राय, डॉ. जफर अनीश समेत बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी और ग्राम प्रधान मौजूद रहे। इस आयोजन के माध्यम से टीबी उन्मूलन को लेकर जागरूकता बढ़ाने और सामूहिक प्रयासों को और मजबूत करने का संदेश दिया गया।


Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply