Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया: खनुआ नाला में डूबने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, शौच के दौरान फिसलकर गिरने से घटना

Published on: December 10, 2025
Deoria Drowning in Khanua drain
द देवरिया न्यूज़,देवरिया : देवरिया जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र के पिपरहिया गांव में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। खनुआ नाला में डूबने से 65 वर्षीय डिग्री चौहान की मौत हो गई। वह रोज की तरह सुबह शौच के लिए नाले के किनारे पहुंचे थे, तभी पैर फिसलने से गहरे पानी में गिर पड़े।
स्थानीय लोगों ने उन्हें डूबता देख शोर मचाया और किसी तरह बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी हालत गंभीर हो चुकी थी। परिजन उन्हें तुरंत मेडिकल कॉलेज देवरिया लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर पुलिस मेडिकल कॉलेज पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। ग्रामीणों का कहना है कि खनुआ नाला के इस हिस्से में पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन सुरक्षा के पर्याप्त उपाय अब तक नहीं किए गए हैं।

इसे भी पढ़ें : इन्वेस्ट यूपी ने जापान में दूतावास के साथ रणनीतिक बैठक कर निवेश को बढ़ावा देने की योजना तैयार की

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply