Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

लालू यादव को भारत रत्न देने की मांग पर भाजपा का पलटवार, जनार्दन सिग्रीवाल बोले—घोटालेबाज सम्मान के नहीं हकदार

Published on: January 12, 2026
To give Bharat Ratna to Lalu Yadav
द देवरिया न्यूज़,पटना। जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव द्वारा लालू प्रसाद यादव को भारत रत्न देने की मांग पर भाजपा नेता जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने तीखा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि जो लोग बार-बार घोटालों में जेल जाते रहे हों, वे देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान के पात्र नहीं हो सकते।

जनार्दन सिग्रीवाल ने कहा, “क्या अब ऐसे लोगों को भी भारत रत्न दिया जाएगा, जो घोटालों के कारण लगातार जेल की यात्रा करते रहे हैं?” उन्होंने जमीन के बदले नौकरी मामले में लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के खिलाफ आरोप तय होने को लेकर कहा कि यह पूरी तरह न्यायालय का विषय है। “जब अदालत को ठोस सबूत मिलते हैं, तब वह फैसला सुनाती है। लालू यादव ने जमीन ली और नौकरी दी—तो मेरिट पर नौकरी पाने वालों का क्या हुआ? उस दौर में भारी भ्रष्टाचार हुआ और कोर्ट ने सही निर्णय दिया है,” उन्होंने कहा।

वहीं, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग पर सिग्रीवाल ने सहमति जताई। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार में जंगलराज को समाप्त कर सुशासन की स्थापना की और राज्य को विकास की राह पर आगे बढ़ाया। “उनके कार्यों की हर तरफ सराहना हो रही है। केसी त्यागी की इस मांग से हम सहमत हैं,” उन्होंने कहा।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग किया है और ईडी की कार्रवाई के दौरान उन्हें हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए था।

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व को लेकर सिग्रीवाल ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत की आत्मा का प्रतीक है। “हमारे पूर्वजों ने हजारों वर्ष पहले इस भव्य मंदिर का निर्माण किया, जो हमारी आस्था और संस्कृति का केंद्र रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1000 वर्ष पूरे होने पर वहां जाकर देश की भावनाओं का सम्मान किया है,” उन्होंने कहा।


Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply