द देवरिया न्यूज़,नई दिल्ली : नई दिल्ली में कांग्रेस पार्टी ने तमिलनाडु और पुडुचेरी के आगामी चुनावों को लेकर अहम रणनीतिक बैठक की। इस बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने की, जिसमें तमिलनाडु व पुडुचेरी के वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। बैठक का उद्देश्य पार्टी संगठन को मजबूत करना, जमीनी हालात की समीक्षा करना और भविष्य की चुनावी रणनीति पर विचार करना रहा।
➤ You May Also Like










































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































