Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

भाटपार रानी में पुलिस की घेराबंदी, 30 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ तीन गिरफ्तार

Published on: February 5, 2026
Police siege in Bhatpar Rani
द देवरिया न्यूज़,देवरिया/भाटपार रानी। स्थानीय पुलिस ने मंगलवार देर रात गश्त के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 30 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर की गई। सीओ अंशुमान श्रीवास्तव के निर्देश पर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में रात्रि गश्त कर रही थी। इसी दौरान रेलवे स्टेशन भाटपार रानी के पास संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिली। पुलिस ने तीन लोगों को रोकने का प्रयास किया तो वे भागने लगे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दौड़ाकर तीनों को पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान आरोपियों के पास मौजूद तीन झोलों से कुल 167 पैक अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा करीब 30 लीटर बताई गई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को थाने लाकर उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनिल कुमार पुत्र नारायण शाह निवासी गुलबाग मधुबन थाना गुलबाग जिला मोतिहारी (बिहार), मुन्ना कुमार पुत्र सुजिन्द्र राय निवासी मोहाद्दी नगर थाना मोहाद्दी नगर जिला समस्तीपुर (बिहार) तथा पार्वती पत्नी स्वर्गीय रामनन्दन निवासी मोहाद्दी नगर टोला कांचा थाना मोहाद्दी नगर जिला समस्तीपुर (बिहार) के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और यह भी जांच की जा रही है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और कहां सप्लाई की जानी थी।

इसे भी पढ़ें : देवरिया में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह, 80 जोड़े बने हमसफ़र

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

1 thought on “भाटपार रानी में पुलिस की घेराबंदी, 30 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ तीन गिरफ्तार”

Leave a Reply