Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

जनसंख्या बयान पर ओवैसी का नवनीत राणा पर तंज, बोले– आठ या बीस बच्चे पैदा करने से कौन रोक रहा?

Published on: January 7, 2026
Owaisi's statement on population
द देवरिया न्यूज़,नई दिल्ली : AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी नेता नवनीत राणा के जनसंख्या से जुड़े बयान पर तीखा हमला बोला है। ओवैसी की यह प्रतिक्रिया राणा की उस टिप्पणी के बाद आई है, जिसमें उन्होंने देश के जनसांख्यिकीय संतुलन को पाकिस्तान जैसा होने से रोकने की बात कहते हुए ज्यादा बच्चे पैदा करने की अपील की थी।
महाराष्ट्र के अकोला में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने बिना नाम लिए नवनीत राणा पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा, “मेरे छह बच्चे हैं और मेरी दाढ़ी सफेद हो रही है। कोई कह रहा है कि चार बच्चे होने चाहिए। चार ही क्यों? आठ बच्चे पैदा करो, कौन रोक रहा है?” ओवैसी ने आगे कहा कि RSS प्रमुख मोहन भागवत और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू भी ज्यादा बच्चे पैदा करने की बात कर चुके हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “अगर इतना ही कहना है तो बीस बच्चे पैदा करने का चैलेंज देता हूं। यह सब किस तरह का मजाक है?”
इससे पहले नवनीत राणा ने दावा किया था कि कुछ लोगों की कई पत्नियां और बड़ी संख्या में बच्चे हैं, जिससे उनकी आबादी तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने कहा था कि इसका मुकाबला करने के लिए हिंदुओं को देश की रक्षा के लिए कम से कम तीन से चार बच्चे पैदा करने चाहिए। राणा ने यह भी कहा था कि कुछ लोगों की चार पत्नियां और 19 बच्चे हैं और वे बड़ी संख्या में बच्चे पैदा कर देश को पाकिस्तान जैसा बनाने की साजिश कर रहे हैं।
नवनीत राणा के इन बयानों के बाद राजनीतिक विवाद तेज हो गया। कांग्रेस सांसद मणिक्कम टैगोर ने भी इस पर प्रतिक्रिया देते हुए RSS और बीजेपी की ऐसी सोच की आलोचना की। उन्होंने कहा कि जनसंख्या जैसे गंभीर मुद्दे पर वैज्ञानिक और तथ्यात्मक नजरिया अपनाया जाना चाहिए, न कि अंधविश्वासी या अवैज्ञानिक सोच। टैगोर ने कहा कि भारत में जनसंख्या वृद्धि एक गंभीर विषय है, जिस पर जिम्मेदार और संतुलित चर्चा की जरूरत है।

इसे भी पढ़ें : योगी सरकार का बड़ा फैसला: यूपी पुलिस भर्ती में आयु सीमा 3 साल बढ़ी, अभ्यर्थियों को बड़ी राहत

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply