द देवरिया न्यूज़,अयोध्या : अयोध्या के राम मंदिर परिसर में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक व्यक्ति ने मंदिर क्षेत्र में नमाज पढ़ने की कोशिश की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दक्षिणी परकोटे के पास युवक को नमाज अदा करते देखा गया। जब वहां मौजूद लोगों ने उसे रोकने का प्रयास किया, तो वह जोर-जोर से धार्मिक नारे लगाने लगा।
घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और युवक को हिरासत में ले लिया। सुरक्षा एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं। युवक की पहचान अहमद शेख के रूप में हुई है, जो जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर जिले के शोपियां का निवासी बताया जा रहा है। उसकी उम्र करीब 50 वर्ष बताई जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, युवक गेट नंबर-1 से मंदिर परिसर में दाखिल हुआ था। इस घटना के बाद अयोध्या में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और एहतियातन कश्मीरी शॉल बेचने वाले कुछ लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। कुछ व्यक्तियों को अस्थायी रूप से हिरासत में लिए जाने की भी जानकारी सामने आई है।
फिलहाल इस मामले में जिला प्रशासन या श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। हालांकि, सुरक्षा एजेंसियां इसे संवेदनशील घटना मानते हुए हर पहलू से जांच कर रही हैं।
इसे भी पढ़ें : राष्ट्रकथा के समापन पर बोले बृजभूषण शरण सिंह—‘बाहुबली की चर्चा हुई, लेकिन अयोध्या से लाई गई माई को भी देखिए’
➤ You May Also Like










































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































