Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

मलसी चौराहा सड़क हादसा: घायल दुकानदार की इलाज के दौरान मौत, परिवार में मचा कोहराम

Published on: February 1, 2026
Malsi intersection road accident
द देवरिया न्यूज़,देवरिया। मलसी चौराहा पर शुक्रवार दोपहर में हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल एक दुकानदार की शनिवार को गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद से मृतक के परिवार में शोक की लहर है।
जानकारी के अनुसार, बघौचघाट थाना क्षेत्र के कंठी पट्टी गांव निवासी हृदयानंद शर्मा पिछले कई वर्षों से मलसी चौराहा पर गुमटी लगाकर तंबाकू बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। शुक्रवार की शाम वह अपनी दुकान के सामने सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान बघौचघाट–पथरदेवा मुख्य मार्ग पर बघौचघाट की ओर से आ रही तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी तेज थी कि हृदयानंद शर्मा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं बाइक सवार भी संतुलन खो बैठा और सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गया, जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए देवरिया भेजा।
डॉक्टरों ने हृदयानंद शर्मा की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उन्हें गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां शनिवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
बताया जा रहा है कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराए बिना ही उसे घर ले जाने का फैसला किया। मृतक की पत्नी सीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके दो बेटे सचिन और प्रमोद बाहर रहते हैं, जिन्हें पिता के निधन की सूचना मिलते ही घर के लिए रवाना हो गए हैं।

इसे भी पढ़ें : तरकुलवा: गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में वायरल अश्लील डांस पर स्कूल का स्पष्टीकरण, शिक्षक नहीं यूट्यूबर था वीडियो में

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply