Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया: बसडिला मैनुद्दीन में दिव्यांगजनों को ट्राई-साइकिल वितरण, ग्राम प्रधान बसरे आलम शेख के नेतृत्व में हुआ कार्यक्रम

Published on: January 31, 2026
Deoria Disabled people in Basdila Mainuddin
द देवरिया न्यूज़,देवरिया : देवरिया जिले के ग्राम सभा बसडिला मैनुद्दीन में जनसेवा, सामाजिक संवेदनशीलता और राष्ट्रहित की भावना का अनूठा उदाहरण देखने को मिला। ग्राम प्रधान बसरे आलम शेख के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार के विशेष सहयोग से गांव के दिव्यांगजनों को ट्राई-साइकिल वितरित की गई। इस पहल का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है।
कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान बसरे आलम शेख ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि दिव्यांगजन समाज का अभिन्न हिस्सा हैं और उनकी सुविधाओं का ध्यान रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। दिव्यांगजनों को चलने-फिरने में सहायता देने वाली ट्राई-साइकिल उनके जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन की भावना को मजबूत करेगी।
ग्राम प्रधान ने यह भी कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाना उनका प्राथमिक लक्ष्य है। उन्होंने आश्वस्त किया कि आगे भी पात्र लाभार्थियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान की सक्रिय भूमिका और संवेदनशील सोच की खुले दिल से सराहना की।
ट्राई-साइकिल प्राप्त करने के बाद दिव्यांगजनों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। लाभार्थियों ने बताया कि अब उन्हें दैनिक कार्यों, बाजार जाने और सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने में काफी सुविधा होगी। इससे उनका जीवन अधिक सहज और सम्मानजनक बन सकेगा। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे प्रयासों से दिव्यांगजनों में आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे समाज में सक्रिय भूमिका निभा सकेंगे।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, बुजुर्ग, युवा और प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भाजपा नेता दयाशंकर शास्त्री, बीडीसी सदस्य दिनेश यादव, सोहेल सिद्दीकी (मोनू), मास्टर शिवनाथ, डॉ. इंजिल लालम, डॉ. नियाजुल हक, अत्ताउल्लाह सिद्दीकी, हरिलाल यादव (कोटेदार), सनाउल्लाह खान, ललन यादव, हीरालाल गुप्ता, श्री कंडक्टर, हाजीतुल्लाह सिद्दीकी, रामेश्वर गुप्ता और हरी लाल यादव सहित अनेक गणमान्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का आयोजन शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से किया गया। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ और उपस्थित लोगों के बीच मिष्ठान वितरण किया गया। ग्रामीणों ने उत्तर प्रदेश सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक कल्याण के कार्य समाज को मजबूत बनाते हैं और जरूरतमंदों को सम्मान के साथ आगे बढ़ने का अवसर देते हैं। यह आयोजन न केवल दिव्यांगजनों के लिए सहारा बना, बल्कि समाज में सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता का संदेश भी दे गया।

इसे भी पढ़ें : यूजीसी के नए नियमों के विरोध में देवरिया में सवर्ण समाज का प्रदर्शन, सड़क जाम कर किया हनुमान चालीसा का पाठ

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply