Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह, 80 जोड़े बने हमसफ़र

Published on: February 5, 2026
Chief Minister mass marriage in Deoria
द देवरिया न्यूज़,देवरिया। रामपुर कारखाना क्षेत्र के कोटवा चौराहा स्थित एक मैरेज हॉल में बुधवार को भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुल 80 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। इनमें 73 हिंदू जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे लिए, जबकि 7 मुस्लिम जोड़ों का निकाह संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रामपुर कारखाना विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने किया। इस मौके पर परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण एवं उपायुक्त मनरेगा सतीश राव, मंडल उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम पांडेय, मंडल महामंत्री गौतम सिंह, मंडल अध्यक्ष प्रकाश पाण्डेय, वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज श्रीवास्तव, जिला समाज कल्याण अधिकारी सहित संबंधित खंड विकास अधिकारी और क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद और सफल दांपत्य जीवन की कामना की। समारोह के दौरान पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह की सभी रस्में पूरी की गईं।
कार्यक्रम के अंत में जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पांडेय ने जानकारी दी कि 6 फरवरी को सलेमपुर के मेन रोड स्थित उत्सव लॉन में 151 जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें विकास खंड सलेमपुर, लार, बनकटा, भाटपाररानी, बरहज, भागलपुर के साथ ही नगर पालिका एवं नगर पंचायत सलेमपुर, लार, भाटपाररानी, गौरा और बरहज क्षेत्र के जोड़े शामिल होंगे।
उन्होंने बताया कि योजना के तहत प्रत्येक जोड़े पर एक लाख रुपये खर्च किए जाने का प्रावधान है। इसमें 60 हजार रुपये कन्या के खाते में सीधे ट्रांसफर, 25 हजार रुपये की उपहार सामग्री, तथा 15 हजार रुपये विवाह आयोजन पर व्यय किए जाते हैं।

इसे भी पढ़ें : मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट में ममता बनर्जी की दलील, कहा—चुनाव से पहले बंगाल को किया जा रहा टारगेट

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply