Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया में बड़ी कार्रवाई: श्रीरामपुर पुलिस ने 80 पेटी अवैध शराब के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर दबोचा

Published on: January 1, 2026
Big action in Deoria
द देवरिया न्यूज़,देवरिया। जनपद देवरिया में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ श्रीरामपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अंतर्राज्यीय शराब तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए 80 पेटी अवैध देशी शराब (करीब 720 लीटर) के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान तस्करी में प्रयुक्त एक महिंद्रा स्कॉर्पियो वाहन और दो फर्जी नंबर प्लेट भी बरामद की गई हैं।
यह कार्रवाई बुधवार को थानाध्यक्ष डॉ. महेंद्र कुमार के नेतृत्व में की गई। संदिग्ध वाहनों की जांच के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने हाटा बाजार के पास एक महिंद्रा स्कॉर्पियो को रोका। जांच के दौरान वाहन संख्या यूपी20 एएम 0020 संदिग्ध लगी। जब वाहन की गहन तलाशी ली गई तो उसमें 80 पेटी अवैध देशी शराब मिली।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि वाहन पर लगी दोनों नंबर प्लेट फर्जी थीं, जिन पर BR26 L 4544 अंकित था। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने अपनी पहचान रवि पुत्र रामनरेश प्रसाद, निवासी रूकड्डीपुर, थाना दरौंदा, जनपद सिवान (बिहार) के रूप में बताई। आरोपी ने स्वीकार किया कि वह शराब को उत्तर प्रदेश से बिहार ले जा रहा था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 61(2), 341(2), 318(4) बीएनएस तथा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने के लिए आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है।
थानाध्यक्ष डॉ. महेंद्र कुमार ने बताया कि जनपद में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

इसे भी पढ़ें : ट्रंप प्रशासन की सख्ती से अमेरिकी प्रवासियों में डर, भारतीय वीजा धारकों पर सबसे ज्यादा असर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply