Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

बघौचघाट : ह्यूमन केयर पैथोलॉजी टीम बनी विजेता,सखिनी में डे-दुक्की क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांचक समापन

Published on: January 15, 2026
Baghauchghat Human Care Pathology Team
द देवरिया न्यूज़,बघौचघाट/देवरिया : बघौचघाट क्षेत्र के सखिनी स्थित चंद्रनाथ बाबा मंदिर परिसर में आयोजित श्रीनाथ स्पोर्ट सखिनी डे-दुक्की क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बुधवार को पूरे उत्साह और जोश के साथ खेला गया। समापन अवसर पर मैदान दर्शकों से खचाखच भरा रहा और हर मुकाबले में रोमांच चरम पर दिखा।

फाइनल मैच के मुख्य अतिथि नीरज वर्मा रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजय यादव और विजय कुशवाहा मौजूद रहे। अतिथियों ने फीता काटकर फाइनल मुकाबले का शुभारंभ किया और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

इससे पहले प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। पहले सेमीफाइनल में स्टार हॉस्पिटल कसया और चिरकिहवा की टीमें आमने-सामने थीं। स्टार हॉस्पिटल कसया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 46 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चिरकिहवा की टीम 35 रन पर ही सिमट गई, जिससे स्टार हॉस्पिटल कसया ने 11 रनों से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया।

दूसरा सेमीफाइनल ह्यूमन केयर पैथोलॉजी और भठवा-11 के बीच खेला गया। भठवा-11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 44 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में ह्यूमन केयर पैथोलॉजी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट से मुकाबला जीत लिया और फाइनल में अपनी जगह पक्की की।

इसके बाद ह्यूमन केयर पैथोलॉजी और भठवा इलेवन के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया, जिसने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा। पूरे आयोजन में खेल भावना, प्रतिस्पर्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।


इसे भी पढ़ें : देवरिया ट्रैफिक पुलिस हाईटेक हुई, स्पीड रडार गन और बॉडी वॉर्न कैमरे से हादसों पर लगेगी लगाम

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply