द देवरिया न्यूज़,मुंबई। महाराष्ट्र के दिवंगत पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार की 28 जनवरी 2026 को बारामती हवाई अड्डे पर हुई विमान दुर्घटना को लेकर नए सवाल खड़े हो गए हैं। हादसे से कुछ मिनट पहले हुई उनकी आखिरी फोन बातचीत का ऑडियो सामने आया है। यह ऑडियो अजित पवार के भतीजे और पार्टी कार्यकर्ता श्रीजीत पवार ने सार्वजनिक किया है। दावा किया जा रहा है कि यह बातचीत दुर्घटना से महज छह मिनट पहले की है।
बताया गया है कि 28 जनवरी की सुबह श्रीजीत पवार ने जिला परिषद चुनाव से जुड़े एक मुद्दे पर अजित पवार को सुबह 8 बजकर 19 मिनट पर संदेश भेजा था। इसके जवाब में अजित पवार ने सुबह 8 बजकर 37 मिनट पर उन्हें फोन किया। श्रीजीत के मुताबिक, उस समय अजित पवार विमान में सवार थे और वहीं से उन्होंने कॉल किया।
श्रीजीत पवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि बातचीत के दौरान अजित पवार ने कहा था, “बेटा, तू चिंता मत कर। हम सबको साथ लेकर चलने वाले हैं।” श्रीजीत ने अपने संदेश में सुझाव दिया था कि जिला परिषद चुनावों में माली समुदाय को प्रतिनिधित्व दिया जाना चाहिए। इस पर अजित पवार ने स्पष्ट किया कि माली समुदाय को पहले ही जिला परिषद का टिकट दिया जा चुका है और वह सीट ओबीसी आरक्षण के तहत आती है।
ऑडियो में क्या हुई बातचीत
ऑडियो के मुताबिक, अजित पवार ने कहा, “हम बिना जानकारी के कोई काम नहीं करते। हम सभी जातियों और समुदायों को साथ लेकर चलते हैं।”
इस पर श्रीजीत पवार ने जवाब दिया कि उन्होंने केवल अपनी भावना साझा की है। अजित पवार ने सहमति जताते हुए कहा कि पार्टी ने अपना दायित्व निभा दिया है और अंतिम निर्णय सोच-समझकर लिया गया है।
‘सभी को साथ लेकर चलने का संदेश’
श्रीजीत पवार ने कहा कि वह इस ऑडियो के जरिए दुनिया को यह बताना चाहते हैं कि अजित पवार ने अपनी अंतिम सांस तक जाति और धर्म से ऊपर उठकर सभी को साथ लेकर काम किया। उनके शब्दों में, “हमें सभी को साथ लेकर आगे बढ़ना चाहिए—यही उनका अंतिम संदेश और उनकी आखिरी आवाज थी।”
उन्होंने यह भी बताया कि अजित पवार की आदत थी कि वे हर संदेश और कॉल का व्यक्तिगत रूप से जवाब देते थे। चाहे वे व्यस्त हों या यात्रा में हों, वे लोगों से संवाद बनाए रखते थे।
उल्लेखनीय है कि अजित पवार की विमान दुर्घटना को लेकर अब भी यह सवाल उठ रहे हैं कि यह हादसा आकस्मिक था या इसके पीछे कोई साजिश थी। सामने आया यह ऑडियो मामले को लेकर चर्चाओं को और तेज कर रहा है
इसे भी पढ़ें : अखिलेश यादव का आरोप—फॉर्म-7 के जरिए मतदाता सूची में बड़ी धांधली की तैयारी
➤ You May Also Like








































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































1 thought on “अजित पवार की आखिरी बातचीत का ऑडियो सामने आया, विमान दुर्घटना से छह मिनट पहले भतीजे से हुई थी बात”