Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

सीतापुर में तेज रफ्तार डंपर का कहर, बाइक सवार दो युवकों की मौत

Published on: March 22, 2026
speeding dumper in sitapur
द  देवरिया न्यूज़,सीतापुर : उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई। कमलापुर थाना क्षेत्र के कम्हरिया पुल के पास तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।

मृतकों की पहचान दीपक (19) निवासी चौड़िया कोठार, थाना रामपुर कलां और इंद्रराज (20) निवासी तेलाईगांव, थाना सिधौली के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक शनिवार शाम को घर से मजदूर लाने के लिए निकले थे, लेकिन सुबह यह दर्दनाक हादसा हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डंपर काफी तेज रफ्तार में था और अनियंत्रित होकर बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थानाध्यक्ष इतुल चौधरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।


Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply