Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

ट्रांसफॉर्मर पर तार जोड़ते समय करंट से संविदा लाइनमैन की मौत, तीन घंटे तक लटका रहा शव

Published on: January 19, 2026
While connecting wires on transformer
द देवरिया न्यूज़,चनुकी। लार थाना क्षेत्र के मझवलिया नंबर तीन गांव में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसे में संविदा लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान धरहरा निवासी मुख्तार साहनी (30) पुत्र स्व. विश्वनाथ साहनी के रूप में हुई है, जो फरियावडीह विद्युत उपकेंद्र पर संविदा लाइनमैन के पद पर कार्यरत थे। हादसे के बाद करीब तीन घंटे तक उनका शव ट्रांसफॉर्मर पर ही लटका रहा, जिससे गांव में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, रविवार शाम करीब पांच बजे मुख्तार साहनी मझवलिया गांव में बिजली का तार जोड़ने गए थे। गांव के जूनियर हाईस्कूल के पास लगे ट्रांसफॉर्मर पर चढ़कर वह तार जोड़ रहे थे। इसी दौरान अचानक बिजली की सप्लाई चालू हो गई, जिससे वह करंट की चपेट में आ गए और ट्रांसफॉर्मर से चिपक गए। हादसे के समय उनके साथ मौजूद व्यक्ति, जो तार जुड़वाने के लिए उन्हें लाया था, लाइनमैन को करंट में फंसा देख मौके से फरार हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, लेकिन बिजली सप्लाई चालू होने और किसी के जोखिम उठाने को तैयार न होने के कारण शव को नीचे नहीं उतारा जा सका। ग्रामीणों ने इसकी सूचना लार थाना पुलिस को दी। सूचना पाकर थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह मौके पर पहुंचे, लेकिन बिजली विभाग के अधिकारी या कर्मचारी तत्काल नहीं पहुंच सके।
थाना प्रभारी ने बताया कि बिजली विभाग के संबंधित जेई अविनाश कुमार का मोबाइल फोन बंद था। इसके बाद उच्च अधिकारियों से संपर्क किया गया। करीब तीन घंटे बाद नायब तहसीलदार गोपाल और बिजली विभाग के एसडीओ मनीष कुमार सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। बिजली सप्लाई बंद कर ट्रांसफॉर्मर से शव को नीचे उतरवाया गया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस हादसे ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

इसे भी पढ़ें : अधिकारी काम नहीं करेंगे तो क्या जूता नहीं खाएंगे, सपा सांसद सनातन पांडेय का विवादित बयान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply