द देवरिया न्यूज़,नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में स्थित अमेरिकी दूतावास ने जानकारी दी है कि राष्ट्रपति के एक कार्यकारी आदेश के तहत 24 से 26 दिसंबर तक नियमित कांसुलर सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी। इस आदेश के अनुसार, संघीय सरकार के कार्यकारी विभागों और एजेंसियों को इन तिथियों के दौरान बंद रखा जाएगा।
अमेरिकी दूतावास और भारत में स्थित सभी अमेरिकी वाणिज्य दूतावास 24 दिसंबर से 26 दिसंबर तक बंद रहेंगे। यह निर्णय अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा क्रिसमस की पूर्व संध्या और उसके बाद के दिन को अधिकांश संघीय कर्मचारियों के लिए अवकाश घोषित किए जाने के बाद लिया गया है। दूतावास ने इसकी जानकारी अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल पर साझा की है।
दूतावास की ओर से जारी पोस्ट में कहा गया है, “राष्ट्रपति के कार्यकारी आदेश के अनुसार भारत में यू.एस. दूतावास और वाणिज्य दूतावास बुधवार 24 दिसंबर 2025 से शुक्रवार 26 दिसंबर 2025 तक बंद रहेंगे।”
सेवाएं कब होंगी बहाल
नोटिस के अनुसार, यह अवकाश अवधि 24 दिसंबर से 26 दिसंबर 2025 तक रहेगी, जिसके बाद 26 दिसंबर के बाद कांसुलर सेवाएं सामान्य रूप से फिर से शुरू हो जाएंगी। हालांकि, आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि राष्ट्रीय सुरक्षा, रक्षा या अन्य आवश्यक सार्वजनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कार्यकारी विभागों के प्रमुख यह तय कर सकते हैं कि कौन से कार्यालय या प्रतिष्ठान खुले रहेंगे।
गौरतलब है कि इससे पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने कार्यकाल के दौरान 2018, 2019 और 2020 में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर संघीय कर्मचारियों को छुट्टी दी थी, जबकि राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी 2024 में इसी तरह का निर्णय लिया था।
इसे भी पढ़ें : डिलीवरी पार्टनर्स की कमाई पर उठे सवालों के बीच दीपिंदर गोयल का बचाव, बोले– गिग मॉडल फुल-टाइम नौकरी नहीं
➤ You May Also Like


































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































