Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

यूपी में पर्यटन को बढ़ावा देने की तैयारी, 14 से 30 जनवरी तक चलेगा होम स्टे और B&B जागरूकता अभियान

Published on: January 11, 2026
To promote tourism in UP
द देवरिया न्यूज़,लखनऊ : योगी सरकार प्रदेश में पर्यटन को नई रफ्तार देने की दिशा में बड़ा कदम उठा रही है। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग 14 से 30 जनवरी तक पूरे राज्य में होम स्टे और ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट (B&B) योजना को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाएगा। इस अभियान का उद्देश्य आम लोगों को इन योजनाओं की जानकारी देना, लंबित आवेदनों की जांच करना और पात्र लोगों को तत्काल रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट उपलब्ध कराना है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सोच के अनुरूप शुरू किए जा रहे इस अभियान के तहत पर्यटन विभाग की टीमें जिलों में घर-घर जाकर लोगों को होम स्टे और B&B योजना के फायदे बताएंगी। जिन लोगों ने पहले से आवेदन किया है और उनके प्रस्ताव लंबित हैं, उनकी मौके पर ही जांच की जाएगी। सभी मानकों पर खरे उतरने वाले आवेदकों को तुरंत पंजीकरण प्रमाणपत्र दिया जाएगा।
अभियान को प्रभावी बनाने के लिए पर्यटन विभाग ने हर जिले के लिए 2 लाख रुपये का बजट तय किया है। यह राशि प्रचार-प्रसार, जागरूकता कार्यक्रमों और सूचना सामग्री पर खर्च की जाएगी। माना जा रहा है कि इस पहल से प्रदेश के पर्यटन क्षेत्र को मजबूती मिलेगी और ऐसे लोग भी योजना से जुड़ सकेंगे, जिन्हें अब तक इसकी जानकारी नहीं थी।
यूपी टूरिज्म की होम स्टे और ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट योजना-2025 का मकसद पर्यटकों को सस्ती, सुरक्षित और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसके साथ ही यह योजना स्थानीय लोगों के लिए आय का नया स्रोत भी बन रही है। इसके तहत लोग अपने घरों को ही होम स्टे में बदल सकते हैं, जहां पर्यटकों को घरेलू माहौल, स्थानीय भोजन और संस्कृति का अनुभव मिलता है।
यह योजना खासतौर पर मथुरा, वाराणसी, लखनऊ, प्रयागराज और अयोध्या जैसे पर्यटन संभावनाओं वाले शहरों पर केंद्रित है। महाकुंभ, दीपोत्सव और रंगोत्सव जैसे बड़े आयोजनों के दौरान होम स्टे और B&B व्यवस्था पर्यटकों के लिए बेहद उपयोगी साबित होती है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मानना है कि ऐसी योजनाएं न केवल पर्यटकों को आकर्षित करेंगी, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी सशक्त बनाएंगी। पर्यटकों के स्थानीय घरों में ठहरने से बाजार, हस्तशिल्प, खान-पान और सेवाओं को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही यह पहल “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की भावना को भी मजबूत करेगी, जिससे देश की विविध संस्कृति को करीब से जानने का अवसर मिलेगा।

इसे भी पढ़ें : CPRI बेंगलुरु के जॉइंट डायरेक्टर रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, छापेमारी में 3.76 करोड़ की नकदी बरामद

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply