Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

क्रिप्टो मार्केट में जोरदार तेजी, बिटकॉइन 94 हजार डॉलर के पार पहुंचा

Published on: January 7, 2026
Strong rise in crypto market

द देवरिया न्यूज़,नई दिल्ली : वेनेजुएला संकट का असर अब क्रिप्टोकरेंसी बाजार पर भी दिखाई देने लगा है। मंगलवार को दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन समेत लगभग सभी प्रमुख डिजिटल करेंसी में तेजी देखने को मिली। बिटकॉइन की कीमत करीब एक महीने बाद 94 हजार डॉलर के स्तर को पार कर गई, हालांकि बाद में इसमें हल्की गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे बिटकॉइन 93,504 डॉलर पर कारोबार कर रहा था।

पिछले 24 घंटों में बिटकॉइन में एक फीसदी से अधिक की बढ़त दर्ज की गई। वहीं, इथेरियम करीब 2 फीसदी, रिपल लगभग 10 फीसदी और सोलाना में 2 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली। हालांकि हाल ही में सात दिनों में लगभग 50 फीसदी रिटर्न देने वाली क्रिप्टोकरेंसी कैंटन में तेज गिरावट दर्ज की गई और यह 24 घंटे में 4 फीसदी से ज्यादा टूट गई।

कुल क्रिप्टो मार्केट कैप में भी डेढ़ फीसदी से अधिक की बढ़त दर्ज की गई है, जिससे यह बढ़कर 3.20 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंच गया।

तेजी के पीछे क्या हैं कारण

डेल्टा एक्सचेंज की रिसर्च एनालिस्ट रिया सहगल के मुताबिक, इस तेजी का श्रेय साल की शुरुआत में निवेशकों की पोजिशनिंग और अमेरिका द्वारा वेनेजुएला में की गई सैन्य कार्रवाई के बाद बनी उम्मीदों को दिया जा रहा है। विश्लेषकों का मानना है कि इससे वैश्विक ऊर्जा लागत में कमी आ सकती है, जिससे बिटकॉइन माइनिंग की अर्थव्यवस्था को फायदा मिलेगा।

रिया सहगल ने कहा कि क्रिप्टो बाजार का सेंटिमेंट फिलहाल सकारात्मक बना हुआ है। संस्थागत निवेशकों की बढ़ती भागीदारी, नियामकीय प्रगति और जोखिम लेने की प्रवृत्ति के कारण जनवरी के मध्य तक क्रिप्टो एसेट्स में और तेजी देखने को मिल सकती है।

एक हफ्ते में कैसा रहा प्रदर्शन

पिछले एक सप्ताह में ज्यादातर प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी में अच्छी बढ़त दर्ज की गई है।

  • बिटकॉइन: 6% से ज्यादा

  • इथेरियम: 8% से ज्यादा

  • रिपल: 25% से ज्यादा

  • बाइनेंस कॉइन: करीब 7%

  • सोलाना: 11% से ज्यादा

  • डॉगकॉइन: 20% से ज्यादा

इसके अलावा कई ऑल्टकॉइन्स ने जबरदस्त रिटर्न दिया है। कॉइनमार्केटकैप के आंकड़ों के मुताबिक,

  • पेपे कॉइन में करीब 65%

  • रेंडर में 80% से ज्यादा

  • बोंक में लगभग 53%

  • वर्चुअल्स प्रोटोकॉल में 60% से ज्यादा

  • स्टैक्स और फ्लोकी में करीब 50% की तेजी दर्ज की गई है।


इसे भी पढ़ें : इथेनॉल नीति में बदलाव से बिहार का उद्योग संकट में, मुजफ्फरपुर के प्लांट बंद, 4 हजार परिवारों की रोजी पर खतरा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply