टिप्स्टर अभिषेक यादव के मुताबिक, Samsung Galaxy A56, Galaxy A36 और Galaxy F17 5G की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। इसके अलावा संकेत हैं कि आने वाले दिनों में Galaxy Fold 7, Galaxy Flip 7, Galaxy S25, Galaxy S25 FE और Galaxy A06 5G जैसे अन्य मॉडलों के दाम भी बढ़ सकते हैं। सैमसंग के साथ-साथ Vivo और Nothing जैसी कंपनियां भी अपने स्मार्टफोन्स को महंगा कर चुकी हैं या करने की तैयारी में हैं।
Samsung Galaxy A56 की नई कीमतें
Galaxy A56 के सभी वेरिएंट्स के दाम 2,000 रुपये बढ़ा दिए गए हैं।
12GB/256GB वेरिएंट: ₹44,999 से बढ़कर ₹46,999
8GB/256GB वेरिएंट: ₹41,999 से बढ़कर ₹43,999
8GB/128GB वेरिएंट: ₹38,999 से बढ़कर ₹40,999
Galaxy A36 और Galaxy F17 5G भी हुए महंगे
Samsung Galaxy A36 की कीमतों में 1,500 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
12GB/256GB: ₹36,999 से ₹38,499
8GB/256GB: ₹33,999 से ₹35,499
8GB/128GB: ₹30,999 से ₹32,499
Galaxy F17 5G के दाम 1,000 रुपये बढ़ाए गए हैं।
4GB/128GB: ₹14,499 से ₹15,499
6GB/128GB: ₹15,999 से ₹16,999
8GB/128GB: ₹17,499 से ₹18,499
Vivo और Nothing के फोन भी महंगे
सैमसंग के अलावा Vivo और Nothing ने भी कीमतें बढ़ाई हैं।
Vivo Y31: ₹14,999 से बढ़कर ₹16,999
Vivo Y31 Pro: ₹18,999 से बढ़कर ₹19,999
Nothing Phone 3a Lite: ₹20,999 से बढ़कर ₹21,999 (1 जनवरी से लागू)
क्यों बढ़ रहे हैं स्मार्टफोन के दाम?
स्मार्टफोन महंगे होने की मुख्य वजह दुनियाभर में मेमोरी चिप्स की बढ़ती मांग और सीमित सप्लाई बताई जा रही है। चिप बनाने वाली कंपनियों का फोकस दूसरे सेक्टर्स की ओर बढ़ने से मोबाइल कंपनियों को चिप्स महंगे दामों पर खरीदने पड़ रहे हैं। इसका सीधा असर अब ग्राहकों की जेब पर पड़ रहा है।
आने वाले समय में स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए यह संकेत है कि कीमतें और बढ़ सकती हैं।