Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

बांग्लादेश चुनावों पर सवाल: तारिक रहमान के वोटर रजिस्ट्रेशन को लेकर अवामी लीग ने उठाए निष्पक्षता पर गंभीर आरोप

Published on: December 29, 2025
Question on Bangladesh elections
द देवरिया न्यूज़,ढाका : बांग्लादेश में फरवरी में प्रस्तावित आम चुनावों की निष्पक्षता को लेकर विवाद तेज होता जा रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की अवामी लीग ने चुनाव प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए आरोप लगाया है कि एक ओर उनकी पार्टी पर सख्ती बरती जा रही है, वहीं दूसरी ओर बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के कार्यकारी चेयरमैन तारिक रहमान को कानून से ऊपर रखकर विशेष सुविधाएं दी जा रही हैं।

करीब 17 साल बाद देश लौटे तारिक रहमान ने गुरुवार को बांग्लादेश पहुंचते ही चुनाव लड़ने का ऐलान किया और शनिवार को वोटर रजिस्ट्रेशन तथा राष्ट्रीय पहचान पत्र (NID) की औपचारिकताएं पूरी कर लीं। अवामी लीग का कहना है कि यह पूरी प्रक्रिया कानून का खुला उल्लंघन है, क्योंकि चुनाव की घोषणा के बाद नए मतदाता पंजीकरण की अनुमति नहीं होती।

अवामी लीग ने आरोप लगाया कि तारिक रहमान को ‘विशेष छूट’ देकर नियमों को दरकिनार किया गया है। पार्टी का कहना है कि जहां 2026 के चुनावों से अवामी लीग को बाहर करने की बातें हो रही हैं, वहीं BNP नेता को कानून से परे जाकर चुनावी प्रक्रिया में शामिल कराया जा रहा है। इससे साफ संकेत मिलता है कि चुनाव पहले से ही पक्षपातपूर्ण हैं।

शनिवार सुबह तारिक रहमान अपने समर्थकों के साथ ढाका स्थित निर्वाचन आयोग कार्यालय पहुंचे और वहां मतदाता के रूप में पंजीकरण कराया। नियमों के अनुसार, उन्हें 24 घंटे के भीतर एनआईडी मिल जाएगा, जिससे उनकी उम्मीदवारी औपचारिक रूप से वैध हो जाएगी। अवामी लीग ने सवाल उठाया कि जब चुनाव की घोषणा पहले ही हो चुकी थी, तो फिर तारिक रहमान का पंजीकरण किस आधार पर किया गया।

इसके अलावा, पार्टी ने इस बात पर भी आपत्ति जताई कि यह पूरी प्रक्रिया एक सरकारी अवकाश के दिन पूरी कराई गई, जबकि आमतौर पर शनिवार को सरकारी दफ्तर बंद रहते हैं। अवामी लीग ने पूछा है कि किसके निर्देश पर निर्वाचन आयोग का कार्यालय खोला गया और क्या तारिक रहमान के लिए अलग नियम बनाए गए हैं।

BNP की ओर से बताया गया है कि तारिक रहमान 12 फरवरी को होने वाले चुनाव में दो सीटों से मैदान में उतरेंगे। वे अपने पारंपरिक गढ़ बोगरा सदर (बोगरा-6) के साथ-साथ ढाका-17 सीट से भी चुनाव लड़ेंगे। BNP स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य सलाहुद्दीन अहमद ने इसकी पुष्टि की है।


इसे भी पढ़ें : प्रतापगढ़ में पुलिस हिरासत से दुष्कर्म प्रयास का आरोपी फरार, चार पुलिसकर्मियों सहित पांच पर FIR

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply