Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

ईरान में दो हफ्तों से जारी विरोध प्रदर्शन तेज, 35 की मौत; अमेरिका के दखल की आशंका बढ़ी

Published on: January 7, 2026
Protests continue in Iran for two weeks
द देवरिया न्यूज़,तेहरान : ईरान में पिछले दो सप्ताह से जारी विरोध प्रदर्शनों ने अब व्यापक रूप ले लिया है। देश के कई हिस्सों में हो रहे प्रदर्शनों को काबू में करने के लिए सरकार ने सख्ती बरती है। इन घटनाओं में अब तक कम से कम 35 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 1,200 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
अमेरिका स्थित ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स न्यूज एजेंसी के अनुसार, मृतकों में 29 प्रदर्शनकारी, चार बच्चे और ईरान के सुरक्षाबलों के दो सदस्य शामिल हैं। देश के 31 में से 27 प्रांतों के 250 से अधिक स्थानों पर विरोध प्रदर्शन दर्ज किए गए हैं। हिंसक झड़पों में कम से कम 250 पुलिसकर्मी और रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) के बसीज बल के 45 जवान घायल हुए हैं।

प्रदर्शनों के बढ़ने के साथ ही अमेरिका के हस्तक्षेप की आशंका भी गहराने लगी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि यदि ईरानी सरकार शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाती है, तो अमेरिका हस्तक्षेप कर सकता है। हालांकि ट्रंप ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि यह हस्तक्षेप किस रूप में होगा।

ट्रंप के बयान पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। ईरानी अधिकारियों ने कहा है कि अमेरिकी दखल की स्थिति में उसका सख्त जवाब दिया जाएगा। ईरान में ये प्रदर्शन बढ़ती महंगाई और राष्ट्रीय मुद्रा के तेज अवमूल्यन के विरोध में शुरू हुए थे। शुरुआत में व्यापारी वर्ग ने आंदोलन किया, लेकिन अब समाज के विभिन्न वर्ग इसमें शामिल हो चुके हैं।
इस बीच भारत सरकार ने अपने नागरिकों के लिए परामर्श जारी किया है। विदेश मंत्रालय ने ईरान की गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी है और वहां रह रहे भारतीय नागरिकों व पीआईओ से सतर्क रहने को कहा है। विशेष रूप से उन्हें विरोध प्रदर्शन और रैलियों वाले इलाकों से दूर रहने की हिदायत दी गई है।

इसे भी पढ़ें : बघौचघाट : कोईरीपट्टी पंचायत भवन में चोरी, सीसीटीवी तोड़कर कंप्यूटर-इनवर्टर बैट्री समेत सामान ले उड़े चोर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply