Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा ने गर्लफ्रेंड अवीवा बेग से की सगाई, रणथंभौर में समारोह की तैयारी

Published on: December 31, 2025
Priyanka Gandhi's son Rehan Vadra
द देवरिया न्यूज़,नई दिल्ली : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा ने अपनी लंबे समय से गर्लफ्रेंड रहीं अवीवा बेग से सगाई कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 25 वर्षीय रेहान वाड्रा ने दोनों परिवारों की मौजूदगी में अवीवा बेग को प्रपोज किया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। दोनों परिवार इस रिश्ते से बेहद खुश बताए जा रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक, राजस्थान के रणथंभौर में जल्द ही एक भव्य सगाई समारोह आयोजित किया जा सकता है। वहीं, शादी कुछ महीनों के भीतर होने की संभावना जताई जा रही है।

दिल्ली में रहता है अवीवा बेग का परिवार

अवीवा बेग और उनका परिवार दिल्ली में रहता है। उनके पिता इमरान बेग बिजनेसमैन हैं, जबकि मां नंदिता बेग पेशे से इंटीरियर डिजाइनर हैं। बताया जाता है कि प्रियंका गांधी वाड्रा और नंदिता बेग लंबे समय से एक-दूसरे को जानती हैं। खबरों के अनुसार, नंदिता बेग ने कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन के इंटीरियर डिजाइन में भी सहयोग किया था।

स्कूल से शुरू हुई दोस्ती, सालों पुराना रिश्ता

सूत्रों के अनुसार, रेहान वाड्रा और अवीवा बेग एक ही स्कूल में पढ़ते थे और दोनों परिवार वर्षों से एक-दूसरे के करीब हैं। रेहान ने देहरादून के प्रतिष्ठित दून स्कूल से पढ़ाई की है, जहां पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी पढ़ चुके हैं। इसके बाद रेहान ने लंदन के स्कूल ऑफ ओरिएंटल एंड अफ्रीकन स्टडीज (SOAS) से उच्च शिक्षा प्राप्त की।

विजुअल आर्टिस्ट हैं रेहान वाड्रा

रेहान वाड्रा पेशे से विजुअल आर्टिस्ट और फोटोग्राफर हैं। वह महज दस साल की उम्र से फोटोग्राफी कर रहे हैं। मुंबई के कोलाबा स्थित APRE आर्ट हाउस में उपलब्ध उनके पोर्टफोलियो में वाइल्डलाइफ, स्ट्रीट और कमर्शियल फोटोग्राफी शामिल है।

2021 में लगी थी पहली सोलो प्रदर्शनी

रेहान वाड्रा ने वर्ष 2021 में नई दिल्ली के बीकानेर हाउस में अपनी पहली सोलो प्रदर्शनी ‘डार्क परसेप्शन’ का आयोजन किया था। इस प्रदर्शनी में उन्होंने रोशनी, स्थान और समय को लेकर अपने अनुभवों को दर्शाया था, जो 2017 में स्कूल क्रिकेट मैच के दौरान आंख में लगी चोट के बाद के अनुभवों पर आधारित थे।

राजीव गांधी को भी था फोटोग्राफी का शौक

रिपोर्ट्स के अनुसार, फोटोग्राफी रेहान का बचपन से शौक रहा है, जिसे उनकी मां प्रियंका गांधी ने प्रोत्साहित किया। खास बात यह है कि उनके नाना और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को भी फोटोग्राफी का विशेष शौक था।

इसे भी पढ़ें : देवरिया में पालतू सफेद बिल्ली लापता, मालिक ने 10 हजार रुपये इनाम की घोषणा की

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply