Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया में लार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार गोवंश के साथ तीन पशु तस्कर गिरफ्तार

Published on: January 8, 2026
Police major in saliva in Deoria
द देवरिया न्यूज़,देवरिया। लार थाना पुलिस ने गोतस्करी के एक बड़े प्रयास को समय रहते विफल करते हुए चार गोवंश को मुक्त कराया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है, जबकि तस्करी में इस्तेमाल की जा रही पिकअप गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग गोवंश को अवैध रूप से बिहार ले जाने की तैयारी में हैं। सूचना के आधार पर ग्राम रावतपार रघेन के पास चेकिंग अभियान शुरू किया गया। इसी दौरान एक संदिग्ध महिंद्रा पिकअप (यूपी 52 एटी 0767) को रोककर तलाशी ली गई। वाहन के अंदर चार गोवंश बेहद अमानवीय हालत में बंधे हुए पाए गए, जिन्हें कटान के उद्देश्य से ले जाया जा रहा था।
मौके पर मौजूद तीन लोगों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उनकी पहचान फैयाज नट निवासी जमुआ नंबर-2, थाना सलेमपुर (देवरिया) तथा जशुराम और श्याम बहादुर यादव निवासी पचलखी, थाना नौतन, जिला सिवान (बिहार) के रूप में हुई।
पुलिस ने सभी गोवंश को सुरक्षित कब्जे में लेकर उचित संरक्षण की व्यवस्था की है। आरोपियों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके साथ ही पिकअप वाहन को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया गया है।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि पशु तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

इसे भी पढ़ें : नेपाल में देवरिया के खिलाड़ियों का जलवा, इंडो-नेपाल मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में जीते 5 पदक

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply