Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया में पालतू सफेद बिल्ली लापता, मालिक ने 10 हजार रुपये इनाम की घोषणा की

Published on: December 30, 2025
pet white cat in deoria

द देवरिया न्यूज़,देवरिया : देवरिया शहर के न्यू कॉलोनी इलाके से एक व्यक्ति की पालतू सफेद बिल्ली के लापता होने का मामला अब शहर में चर्चा का विषय बन गया है। बिल्ली के मालिक ने उसे सुरक्षित वापस लाने या उसके बारे में पुख्ता जानकारी देने वाले को 10 हजार रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की है।

न्यू कॉलोनी निवासी यूसुफ चिश्ती पुत्र स्वर्गीय यूनुस चिश्ती पिछले पांच वर्षों से इस सफेद बिल्ली को पाल रहे थे। उनके अनुसार, यह बिल्ली सिर्फ एक पालतू जानवर नहीं, बल्कि परिवार का अहम सदस्य थी, जिससे घर के सभी लोग भावनात्मक रूप से जुड़े हुए हैं।

20 दिसंबर से लापता

यूसुफ चिश्ती ने बताया कि 20 दिसंबर को जब वे घर लौटे तो बिल्ली घर में नहीं थी। पहले परिवार ने आसपास की गलियों और मोहल्ले में तलाश की, लेकिन देर रात तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद कई दिनों तक खोजबीन जारी रही, फिर भी बिल्ली का कोई सुराग नहीं लग पाया।

पुलिस से मांगी मदद

बिल्ली के बारे में कोई जानकारी न मिलने पर यूसुफ चिश्ती ने पहले ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई और इसके बाद सोमवार को सदर कोतवाली पहुंचकर लिखित शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाने की बात कही है।

इनाम की घोषणा से बढ़ी उम्मीद

बिल्ली के मालिक ने बताया कि बिल्ली पूरी तरह सफेद रंग की है। उन्होंने ऐलान किया है कि जो भी व्यक्ति बिल्ली को सुरक्षित वापस लाएगा या उसके संबंध में सही जानकारी देगा, उसे 10 हजार रुपये नकद इनाम के साथ अन्य उपहार भी दिए जाएंगे। इनाम की घोषणा के बाद यह मामला शहरभर में चर्चा का विषय बन गया है। परिवार को उम्मीद है कि उनकी प्रिय बिल्ली जल्द ही सुरक्षित वापस मिल जाएगी।


इसे भी पढ़ें : मलसी–मेंदीपट्टी मार्ग पर टूटी पुलिया की रेलिंग, हादसों को दे रही खुला न्योता

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply