Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

गोरखपुर महोत्सव में पवन सिंह के शो के दौरान बवाल, भीड़ नियंत्रित करने के लिए पुलिस का लाठीचार्ज

Published on: January 13, 2026
Pawan Singh at Gorakhpur Festival
द देवरिया न्यूज़,गोरखपुर : गोरखपुर महोत्सव के दूसरे दिन सोमवार रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब भोजपुरी अभिनेता और गायक पवन सिंह के कार्यक्रम के दौरान दर्शक बेकाबू हो गए। चंपा देवी पार्क में चल रहे महोत्सव में भारी भीड़ उमड़ी थी। मंच के पास पहुंचने की कोशिश में दर्शकों के बीच धक्का-मुक्की हुई, जिससे भगदड़ जैसे हालात बन गए। कई कुर्सियां टूट गईं और बैरिकेडिंग उखड़ गई। हालात काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

11 जनवरी से शुरू हुए गोरखपुर महोत्सव में 12 जनवरी की रात पवन सिंह का कार्यक्रम था, जिसे लेकर युवाओं में खासा उत्साह था। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बावजूद बड़ी संख्या में लोग अपने पसंदीदा कलाकार को देखने-सुनने पहुंचे थे। रात करीब 10 बजे पवन सिंह मंच पर आए और कार्यक्रम शुरू हुआ। इस दौरान गोरखपुर के सांसद रवि किशन भी मौजूद रहे और व्यवस्थाओं पर नजर बनाए रहे।

जन्मदिन सेलिब्रेशन के ऐलान के बाद बिगड़े हालात

रात करीब 12 बजे मंच से पवन सिंह का जन्मदिन मनाने का ऐलान किया गया। केक मंच पर लाया गया और माहौल और ज्यादा उत्साहपूर्ण हो गया। इसी बीच रवि किशन ने मंच से जन्मदिन की बधाई गीत गुनगुनाया। तभी दर्शकों का एक बड़ा हुजूम मंच की ओर बढ़ने लगा। लोग अपने चहेते कलाकार से मिलने और जन्मदिन सेलिब्रेशन का हिस्सा बनने की कोशिश करने लगे।

कार्यक्रम समाप्त करने के बाद लौटी शांति

बढ़ती भीड़ को देखकर प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। हालात काबू में करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को पीछे हटाया। कलाकारों और आयोजकों की ओर से लगातार शांति बनाए रखने की अपील की गई, लेकिन हंगामा कुछ देर तक जारी रहा। आखिरकार कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई, जिसके बाद दर्शक धीरे-धीरे वहां से हटे और स्थिति पर काबू पाया जा सका।


Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

1 thought on “गोरखपुर महोत्सव में पवन सिंह के शो के दौरान बवाल, भीड़ नियंत्रित करने के लिए पुलिस का लाठीचार्ज”

Leave a Reply