Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

भारत की आपत्तियों पर पाकिस्तान का पलटवार, कहा– बांग्लादेश के साथ रक्षा सहयोग हमारा संप्रभु मामला

Published on: January 13, 2026
Pakistan over India's objections
द देवरिया न्यूज़,इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ उभरते रक्षा संबंधों को लेकर भारत की टिप्पणियों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। पाकिस्तानी अखबार द न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान सरकार ने कहा है कि भारत की ओर से पाकिस्तान-बांग्लादेश रक्षा सहयोग, खासकर JF-17 लड़ाकू विमान की संभावित खरीद को लेकर की गई टिप्पणियां “गलत, बेवजह और अनुचित दखल” हैं।
पाकिस्तान विदेश मंत्रालय से जुड़े सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि भारत को इस्लामाबाद और ढाका के बीच संबंधों की प्रकृति या दायरे पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है। विदेश मंत्रालय ने साफ किया कि पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच द्विपक्षीय सहयोग एक संप्रभु मामला है, जिसके लिए किसी तीसरे देश की अनुमति या मंजूरी की जरूरत नहीं होती।
पाकिस्तान की यह प्रतिक्रिया ऐसे समय आई है, जब भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा था कि नई दिल्ली पाकिस्तान से JF-17 थंडर लड़ाकू विमान की संभावित खरीद को लेकर पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच हो रही बातचीत पर करीबी नजर रखे हुए है।
रणधीर जायसवाल ने 29 जनवरी से ढाका और कराची के बीच सीधी उड़ानों की बहाली पर भी प्रतिक्रिया दी थी और कहा था कि भारतीय हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल से जुड़े मामलों को मौजूदा व्यवस्थाओं के तहत मैनेज किया जाएगा।
गौरतलब है कि हाल ही में पाकिस्तान एयर फोर्स (PAF) के एयर चीफ मार्शल जहीर अहमद बाबर सिद्धू और बांग्लादेश एयर फोर्स के एयर चीफ मार्शल हसन महमूद खान के बीच बैठक हुई थी। इसके बाद पाकिस्तानी मीडिया में दोनों देशों के बीच JF-17 थंडर लड़ाकू विमानों की संभावित खरीद को लेकर चर्चा की खबरें आई थीं।
पाकिस्तान सेना के मीडिया विंग ISPR के अनुसार, इस बैठक में एयर मार्शल सिद्धू ने पाकिस्तान एयर फोर्स की हालिया प्रगति की जानकारी दी और बांग्लादेश एयर फोर्स को प्रशिक्षण, बेसिक से लेकर एडवांस्ड फ्लाइंग और स्पेशल कोर्स तक सहयोग देने की प्रतिबद्धता जताई।
बता दें कि बांग्लादेश वायुसेना फिलहाल आधुनिक लड़ाकू विमानों की कमी से जूझ रही है और अपने बेड़े को मजबूत करने के लिए नए विकल्प तलाश रही है। इसी कड़ी में वह यूरोफाइटर टायफून जैसे उन्नत लड़ाकू विमानों की खरीद पर भी विचार कर रहा है।

इसे भी पढ़ें : मनरेगा बचाओ संग्राम का शुभारंभ, कांग्रेसियों ने किया एक दिवसीय उपवास

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply