Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया में अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 135 लीटर देशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Published on: December 30, 2025
On illegal liquor smuggling in Deoria
द देवरिया न्यूज़,देवरिया : जनपद में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत श्रीरामपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने 15 पेटी यानी कुल 135 लीटर अवैध देशी शराब ‘बंटी बबली’ के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें और दो फर्जी नंबर प्लेट भी बरामद की गई हैं।
यह कार्रवाई थानाध्यक्ष डॉ. महेन्द्र कुमार के नेतृत्व में सोमवार, 29 दिसंबर 2025 को की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अवैध शराब को मोटरसाइकिलों पर लादकर बिहार ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने हाता लक्ष्मण चक मोड़ के पास घेराबंदी कर दोनों तस्करों को मौके से दबोच लिया।
पुलिस के मुताबिक, मौके से एक हीरो होंडा पैशन प्लस मोटरसाइकिल बरामद की गई, जिस पर फर्जी नंबर प्लेट BR 28H 3798 लगी थी। वहीं दूसरी मोटरसाइकिल हीरो सुपर स्प्लेंडर थी, जिस पर फर्जी नंबर प्लेट UP 53Q 2543 लगाई गई थी।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान रोहित कुमार पुत्र सृद्धानन्द, निवासी टाली विशुनपुर, थाना नौतन, जनपद सिवान (बिहार) और बब्बन यादव पुत्र स्व. मथुरा यादव, निवासी बासुदेवपुर उर्फ गोबरही, थाना श्रीरामपुर, जनपद देवरिया के रूप में हुई है।
इस मामले में थाना श्रीरामपुर में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 61(2), 341(2), 318(4) तथा आबकारी अधिनियम की धारा 60 और 72 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त बब्बन यादव का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ देवरिया और बिहार के विभिन्न थानों में आर्म्स एक्ट, लूट, हत्या के प्रयास और आबकारी अधिनियम से जुड़े कई मुकदमे दर्ज हैं।
थानाध्यक्ष डॉ. महेन्द्र कुमार ने कहा कि अवैध शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस पूरी सख्ती के साथ कार्रवाई कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह के गैरकानूनी कारोबार में संलिप्त लोगों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

इसे भी पढ़ें : बांग्लादेश चुनावों पर सवाल: तारिक रहमान के वोटर रजिस्ट्रेशन को लेकर अवामी लीग ने उठाए निष्पक्षता पर गंभीर आरोप

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply