Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

मुस्तफिजुर को केकेआर से रिलीज करने पर सियासी बयानबाजी तेज, संगीत सोम बोले– यह सनातनियों की जीत

Published on: January 4, 2026
Mustafizur released from KKR

द देवरिया न्यूज़,आईपीएल : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया द्वारा आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने के निर्देश के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इस फैसले का स्वागत करते हुए भाजपा नेता संगीत सोम ने इसे “भारत के सभी हिंदुओं और सनातनियों की जीत” बताया।

संगीत सोम ने कहा कि बीसीसीआई के इस फैसले से बॉलीवुड अभिनेता और केकेआर के मालिक शाहरुख खान को यह संदेश मिल गया होगा कि भारत में रहकर सनातन परंपराओं के खिलाफ जाना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा, “देश के सैकड़ों करोड़ लोग सनातनी हैं, जिन्होंने शाहरुख खान को यह पहचान दी है। सनातनियों से टकराव का रास्ता सही नहीं है।”

क्यों हुआ मुस्तफिजुर को लेकर विवाद

बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को केकेआर में शामिल किए जाने के बाद से ही विवाद शुरू हो गया था। इसकी वजह बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रही कथित हिंसा की घटनाएं बताई जा रही हैं। इन घटनाओं को लेकर भारत में चिंता जताई जा रही थी और भाजपा व शिवसेना के कई नेताओं ने आईपीएल में बांग्लादेशी खिलाड़ी को खेलने देने पर सवाल खड़े किए थे।

बीसीसीआई का हस्तक्षेप

विवाद बढ़ता देख बीसीसीआई ने हस्तक्षेप किया। सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों और देशभर में चल रहे घटनाक्रमों को देखते हुए केकेआर को मुस्तफिजुर रहमान को टीम से रिलीज करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि यदि केकेआर किसी रिप्लेसमेंट खिलाड़ी को शामिल करना चाहता है तो बोर्ड इसकी अनुमति देगा।

नीलामी में महंगे दामों पर खरीदे गए थे मुस्तफिजुर

आईपीएल 2026 के लिए दिसंबर में हुई मिनी नीलामी में केकेआर ने मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। उनका बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था। उन्हें लेकर केकेआर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच कड़ी बोली लगी थी, जिसमें अंततः केकेआर सफल रहा था। हालांकि, टीम में शामिल होने के साथ ही मुस्तफिजुर और शाहरुख खान दोनों को राजनीतिक आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।

पहले भी दे चुके हैं विवादित बयान

मुस्तफिजुर की खरीद के बाद भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम ने शाहरुख खान पर तीखा हमला करते हुए कहा था कि देश ने उन्हें पहचान दी है और ऐसे समय में बांग्लादेशी खिलाड़ी को खरीदना देशभावना के खिलाफ है। उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों का हवाला देते हुए इसे “देशद्रोह जैसा कृत्य” बताया था। बीसीसीआई के ताजा फैसले के बाद यह मामला खेल से निकलकर एक बार फिर राजनीतिक और सामाजिक बहस का केंद्र बन गया है।


इसे भी पढ़ें : इंदौर दूषित पानी मौत मामला: राहुल गांधी ने BJP सरकार पर साधा निशाना, पीएम मोदी की चुप्पी पर उठाए सवाल

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply