Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

ईरान में विरोध प्रदर्शनों पर खामेनेई का सख्त संदेश, ट्रंप को बताया तानाशाह

Published on: January 10, 2026
Khamenei on protests in Iran
द देवरिया न्यूज़,तेहरान : ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई ने देश में जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे ईरान में लगातार हो रहे प्रदर्शनों को लेकर खामेनेई ने आरोप लगाया कि इसके पीछे अमेरिका और इजरायल की साजिश है। उन्होंने चेतावनी दी कि अशांति फैलाने वालों के खिलाफ और सख्ती बरती जाएगी।
ईरानी सरकारी टीवी पर प्रसारित अपने संबोधन में खामेनेई ने विरोध प्रदर्शनों को “आतंकवादी हरकतें” बताया और जनता से एकजुट रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश के सुरक्षाबल किसी भी तरह की हिंसा और तोड़फोड़ को बर्दाश्त नहीं करेंगे। ईरानी नेतृत्व पहले से ही इन प्रदर्शनों को विदेशी ताकतों की साजिश करार देता रहा है।
खामेनेई ने प्रदर्शनकारियों पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को खुश करने के लिए काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “कुछ दंगाई ट्रंप को खुश करना चाहते हैं और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे हैं।” उन्होंने यह भी चेताया कि ईरान विदेशियों के लिए “भाड़े के सैनिक” बनकर काम करने वालों को सहन नहीं करेगा।
अपने भाषण में खामेनेई ने ट्रंप पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें तानाशाह करार दिया। उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति के हाथ हजारों ईरानियों के खून से सने हैं और उन्हें ईरान पर टिप्पणी करने के बजाय अपने देश की समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए। खामेनेई ने कहा, “अगर उन्हें देश चलाना आता, तो वे पहले अमेरिका को संभालते।”
अंत में उन्होंने स्पष्ट किया कि इस्लामिक रिपब्लिक कुर्बानियों के बल पर कायम हुई है और किसी भी सूरत में अशांति फैलाने वालों के सामने झुकने वाली नहीं है।

इसे भी पढ़ें : देवरिया में अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 716 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply