Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

शंकराचार्य का अपमान कर रही है भाजपा, यह अधर्म है: अखिलेश यादव

Published on: January 23, 2026
Insulting Shankaracharya
द देवरिया न्यूज़,लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर शंकराचार्य के अपमान का आरोप लगाया है। माघ मेले में स्नान को लेकर प्रशासन से हुए विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि शंकराचार्य का पूरा सम्मान होना चाहिए, लेकिन भाजपा का रवैया अधर्मपूर्ण है।
लखनऊ में मीडिया से बातचीत करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि आज के समय में, जब भाजपा अपनी नीतियों के जरिए पूंजीवाद को बढ़ावा दे रही है और सांप्रदायिक एजेंडा चला रही है, ऐसे माहौल में जनेश्वर मिश्र के समाजवादी आंदोलन को याद करना और भी जरूरी हो जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा बड़े उद्योगपतियों और व्यापारियों का समर्थन कर रही है, जिससे गरीब और अमीर के बीच की खाई लगातार बढ़ती जा रही है।

अखिलेश यादव ने कहा कि किसानों को आज उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। सरकार की योजनाएं, कानून और कार्यक्रम पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से बनाए जा रहे हैं। ऐसे हालात में समाजवादी पार्टी जनेश्वर मिश्र, मुलायम सिंह यादव और अन्य समाजवादी नेताओं के विचारों और आंदोलनों को आगे बढ़ा रही है।
वहीं, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के मुसलमानों और सपा को लेकर दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए अखिलेश यादव ने तीखा तंज कसा। उन्होंने कहा कि अगर उन्होंने बाटी-चोखा खाया है तो उन्हें प्रतिमा की तरह खड़ा होना पड़ेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें चरणों में लोटकर माफी मांगनी चाहिए, क्योंकि जिस सरकार में वे उप मुख्यमंत्री हैं, उसी सरकार से उन्हें कई बार डांट भी पड़ चुकी है।

इसे भी पढ़ें : बीजेपी में बड़ा संगठनात्मक बदलाव: युवाओं को मिलेगी कमान, नैरेटिव कंट्रोल पर सख्ती

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply