Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया में ठंड से बचाव की पहल: कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने रैन बसेरों का किया रात्रिकालीन निरीक्षण

Published on: December 28, 2025
Initiative to protect against cold in Deoria
द देवरिया न्यूज़,देवरिया : उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने डबल इंजन सरकार की संवेदनशीलता को रेखांकित करते हुए कहा कि निराश्रितों को सम्मानजनक आश्रय उपलब्ध कराना सरकार की पहचान है। कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बीच शनिवार देर रात उन्होंने जनपद देवरिया में बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और जिला अस्पताल परिसर में संचालित निःशुल्क एवं सुविधायुक्त रैन बसेरों (शेल्टर होम) का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान मंत्री ने रैन बसेरों में ठहरे राहगीरों और निराश्रित लोगों से बातचीत कर भोजन, आवास, साफ-सफाई और सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने ठंड से बचाव के लिए जरूरतमंदों को कंबल भी वितरित किए और अधिकारियों को निर्देश दिए कि शीतलहर के दौरान किसी भी असहाय, गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को परेशानी न हो।
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में योगी सरकार गरीबों और निराश्रितों को ठंड से सुरक्षित रखने के लिए पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। रैन बसेरों में सभी मूलभूत सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट देवरिया सदर श्रुति शर्मा और नगर पालिका परिषद देवरिया के अधिशासी अधिकारी संजय तिवारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : देवरिया में अवैध शराब तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, टाटा मैजिक से 30 पेटी देशी शराब बरामद

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply