द देवरिया न्यूज़,देवरिया : देवरिया जिले के बनकटा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुरुवार को अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो चार पहिया वाहनों से 716 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर इंगुरी सराय–नरहिया मोड़ के पास पोखरे के निकट वाहन चेकिंग के दौरान की गई।
पुलिस तलाशी में ब्रेजा कार और वैगनआर कार से अवैध अंग्रेजी शराब की कुल 32 पेटियां मिलीं। बरामद शराब में ऑफिसर च्वाइस और रॉयल ग्रीन जैसे ब्रांड शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक तस्कर को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा आरोपी वाहन छोड़कर फरार हो गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान विशाल प्रताप सिंह पुत्र बृजेश नारायण सिंह, निवासी किशोरी छापर, थाना बनकटा, जनपद देवरिया के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना बनकटा में धारा 341(2), 61(2)A बीएनएस एवं 60/63 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। दोनों वाहनों को भी जब्त कर लिया गया है।
बनकटा थाना पुलिस के अनुसार फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं। साथ ही इस बात की जांच की जा रही है कि शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है।
इसे भी पढ़ें : मुंबई नगर निगम चुनाव से पहले गरमाई सियासत, नितेश राणे का विपक्ष पर तीखा हमला
➤ You May Also Like


































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































