Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया में ट्रेन की चपेट में आई कॉलेज छात्रा, मौके पर ही दर्दनाक मौत

Published on: January 21, 2026
Hit by train in Deoria
द देवरिया न्यूज़,देवरिया : भटनी–गोरखपुर रेल खंड पर मंगलवार को एक हृदयविदारक हादसे में 18 वर्षीय युवती की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना बैतालपुर रेलवे स्टेशन के पश्चिमी रेलवे क्रॉसिंग के पास की है, जहां युवती का शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतका की पहचान अनिशा यादव पुत्री विजय प्रताप यादव, निवासी ग्राम फतेहपुर, थाना कोतवाली रुद्रपुर के रूप में हुई है। अनिशा देवरिया स्थित बीआरडी पीजी कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा थी। वह पढ़ाई के सिलसिले में अपने मामा नर्मदा यादव के घर बेलडरिया, थाना गौरी बाजार में रह रही थी।
परिजनों के मुताबिक, मंगलवार दोपहर करीब दो बजे अनिशा सहेली के घर जाने की बात कहकर मामा के घर से निकली थी। इसके बाद उसे अपने दादा का इलाज कराने के लिए देवरिया रेलवे स्टेशन से लखनऊ जाने वाली ट्रेन पकड़नी थी। उसने दादा से फोन पर शाम को स्टेशन पर मिलने की बात भी कही थी।
शाम लगभग साढ़े तीन बजे गोरखपुर से देवरिया की ओर आ रही एक ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद करीब एक घंटे तक उसकी पहचान नहीं हो सकी। बाद में घटनास्थल पर मिले आधार कार्ड के आधार पर परिजनों को सूचना दी गई। खबर मिलते ही परिजन और जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंचे, जहां का दृश्य देख सभी सन्न रह गए।
जीआरपी थानाध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने बताया कि बैतालपुर स्टेशन के पश्चिमी रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौत हुई है। मामले में आवश्यक कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
अनिशा चार बहनों में सबसे बड़ी थी। उसकी तीन छोटी बहनें गांव में मां के साथ रहकर पढ़ाई कर रही हैं। पिता विजय प्रताप यादव सऊदी अरब में नौकरी करते हैं। बेटी की असमय मौत से मां इंदू देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही दादा श्रीकृष्ण यादव और मामा नर्मदा यादव भी घटनास्थल पर पहुंच गए।

इसे भी पढ़ें : बघौचघाट : मुसहर बस्ती से पुरानी बाजार तक पहुँची प्रशासन की नजर, एसडीएम ने योजनाओं और जलनिकासी का लिया जायजा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply