Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

बांग्लादेश में हिंदू व्यापारी को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, इलाज के दौरान मौत

Published on: January 4, 2026
Hindu businessman in Bangladesh
द देवरिया न्यूज़,बांग्लादेश : बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की एक और दर्दनाक घटना सामने आई है। शरियतपुर जिले में मेडिकल स्टोर चलाने वाले हिंदू व्यापारी खोकन चंद्र दास की शनिवार सुबह ढाका के नेशनल बर्न इंस्टीट्यूट में इलाज के दौरान मौत हो गई। नए साल की पूर्व संध्या पर बदमाशों ने उन पर पेट्रोल डालकर जिंदा आग लगा दी थी।
स्थानीय अखबार प्रथम आलो के अनुसार, यह घटना 31 दिसंबर की रात करीब 9:30 बजे दामुदिया उपजिला के कोनेश्वर यूनियन अंतर्गत केउरभांगा बाजार के पास हुई। दुकान बंद कर घर लौट रहे खोकन दास को रास्ते में हमलावरों ने रोका, पहले धारदार हथियार से हमला किया और फिर पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया। आग से बचने के प्रयास में वह पास के एक तालाब में कूद गए। चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे।
गंभीर रूप से झुलसे खोकन दास को पहले शरियतपुर सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर उन्हें ढाका रेफर किया गया। कई दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद शनिवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया।
मृतक की पत्नी सीमा दास छोटे बच्चे को गोद में लेकर बेसुध नजर आईं। उन्होंने बताया कि उनके पति रोज की तरह दुकान बंद कर लौट रहे थे और किसी से उनका कोई विवाद नहीं था। उन्होंने आरोप लगाया कि खोकन दास ने दो हमलावरों को पहचान लिया था, इसी कारण उन्हें जान से मारने की नीयत से आग लगा दी गई। परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।
दामुदिया थाने के प्रभारी मोहम्मद रबिउल हक ने बताया कि पुलिस ने दो संदिग्धों रब्बी और सोहाग की पहचान कर ली है। दोनों स्थानीय निवासी हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। अन्य संभावित आरोपियों की तलाश भी जारी है।

इसे भी पढ़ें : इंदौर दूषित पानी मौत मामला: राहुल गांधी ने BJP सरकार पर साधा निशाना, पीएम मोदी की चुप्पी पर उठाए सवाल

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply