Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया : पंचायत भवन से ग्राम विकास अधिकारी 24 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Published on: January 8, 2026
Deoria Village Development from Panchayat Bhawan
द देवरिया न्यूज़,देवरिया : पकड़ी वीरभद्र गांव स्थित पंचायत भवन से बुधवार शाम ग्राम विकास अधिकारी (सचिव) जयनारायण सिंह को गोरखपुर की एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें महुआडीह थाने लाया गया, जहां पूछताछ कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई। इसके बाद एंटी करप्शन टीम उन्हें अपने साथ गोरखपुर ले गई।

जानकारी के अनुसार, जयनारायण सिंह देसही देवरिया विकास खंड में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर तैनात हैं। उनके कार्यक्षेत्र में कई ग्राम सभाएं शामिल हैं, जिनमें मुंडेरा इमिलिया गांव भी आता है। कुशीनगर के थाना कसया क्षेत्र के परसौनी गांव निवासी सतीश मणि, जो एसके ट्रेडर्स नाम से फर्म चलाते हैं, ने आरोप लगाया कि उन्होंने मुंडेरा इमिलिया गांव में हैंडपंप रिबोर, नाली निर्माण, कूड़ादान मरम्मत सहित अन्य कार्य कराए थे। इन कार्यों के भुगतान के बदले ग्राम विकास अधिकारी द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही थी।

बुधवार शाम सतीश मणि पकड़ी वीरभद्र गांव स्थित पंचायत भवन/ग्राम पंचायत सचिवालय में जयनारायण सिंह से मिलने पहुंचे और मांग के अनुसार रुपये दिए। इसी दौरान करीब 2:35 बजे गोरखपुर से आई एंटी करप्शन टीम ने 24 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए जयनारायण सिंह को मौके पर ही पकड़ लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को महुआडीह थाने लाया गया, जहां देर शाम तक पूछताछ की गई। इसके बाद थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। इस कार्रवाई से क्षेत्र में कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया।

इस संबंध में महुआडीह थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि मुंडेरा इमिलिया गांव में तैनात सचिव जयनारायण सिंह को 24 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है और आगे की कार्रवाई गोरखपुर से की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply