Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया : नियमों के उल्लंघन पर दो अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर सील

Published on: February 3, 2026
Deoria Two for violation of rules
द देवरिया न्यूज़,देवरिया/बखरा। सोमवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्रुति शर्मा के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने कस्बे में संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर औचक छापेमारी की। जांच के दौरान नियमों की अनदेखी कर चल रहे दो अल्ट्रासाउंड सेंटरों को सील कर दिया गया। कार्रवाई से कस्बे में हड़कंप मच गया।

छापेमारी के दौरान एसडीएम श्रुति शर्मा के साथ जिले के नोडल अधिकारी डॉ. विपिन रंजन और गौरी बाजार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. बी.एन. गिरी मौजूद रहे। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में टीम ने सबसे पहले पुराने बस स्टेशन के समीप स्थित एक अल्ट्रासाउंड सेंटर की जांच की। यहां न तो कोई पहचान बोर्ड लगा था और न ही वैध पंजीकरण से जुड़े दस्तावेज प्रस्तुत किए जा सके। टीम के पहुंचने से पहले ही सेंटर का संचालक फरार हो गया, जिसके बाद केंद्र को सील कर दिया गया।

इसके बाद टीम पंजाब नेशनल बैंक के पास स्थित एक अन्य अल्ट्रासाउंड सेंटर पर पहुंची। यह केंद्र भी बिना नाम और बोर्ड के संचालित पाया गया। जांच के दौरान यहां भी कोई जिम्मेदार व्यक्ति मौजूद नहीं मिला और प्रतिष्ठान बाहर से बंद था। नियमों के उल्लंघन को गंभीर मानते हुए प्रशासन ने इस सेंटर को भी सील कर दिया।

इस कार्रवाई को लेकर एसडीएम श्रुति शर्मा ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि बिना पंजीकरण और निर्धारित मानकों के संचालित स्वास्थ्य केंद्र आम लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे अवैध केंद्रों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान चलाया जाएगा और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध रूप से संचालित स्वास्थ्य केंद्रों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन की इस पहल का स्वागत किया है।


Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply