Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया: शराब के नशे में पोकलेन चालक का तांडव, आधा दर्जन से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

Published on: January 14, 2026
Deoria Poklane under the influence of alcohol
द देवरिया न्यूज़,देवरिया : देवरिया शहर में मंगलवार देर शाम एक खतरनाक घटना सामने आई, जब सदर कोतवाली क्षेत्र में शराब के नशे में धुत पोकलेन चालक ने सड़क पर कोहराम मचा दिया। हनुमान मंदिर के पास सीसी रोड पर बेकाबू पोकलेन मशीन ने सड़क किनारे खड़ी और गुजर रही कई कारों को कुचल दिया। इस सनसनीखेज घटना से इलाके में दहशत फैल गई, हालांकि सौभाग्य से कोई जनहानि नहीं हुई।

स्थानीय लोगों के अनुसार, चालक नशे की हालत में तेज गति से पोकलेन चला रहा था और मशीन का पंजा लहराते हुए आगे बढ़ रहा था। अचानक स्थिति बिगड़ गई और पोकलेन वाहनों की ओर दौड़ पड़ा। सड़क पर मौजूद लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। कुछ ही पलों में पोकलेन की चपेट में आकर तीन खड़ी कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि चलती हुई चार अन्य गाड़ियां भी टूट-फूट का शिकार हो गईं।

घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। भय के चलते आसपास के दुकानदारों ने आनन-फानन में अपनी दुकानें बंद कर लीं। इसी दौरान पोकलेन की टक्कर से बिजली का तार टूट गया, जिससे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।

हिम्मत दिखाते हुए कुछ युवकों ने पीछे से पोकलेन चालक को पकड़कर नीचे उतार लिया। गुस्साए लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए चालक को हिरासत में ले लिया। पोकलेन मशीन को भी जब्त कर लिया गया है।

सदर कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर मामला शराब के नशे में लापरवाही से वाहन चलाने का लग रहा है। चालक का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। क्षतिग्रस्त वाहनों का आकलन किया जा रहा है और पीड़ितों की शिकायत के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद से क्षेत्र में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है।


इसे भी पढ़ें : गोरखपुर महोत्सव में पवन सिंह के शो के दौरान बवाल, भीड़ नियंत्रित करने के लिए पुलिस का लाठीचार्ज

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply