Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया: ‘विकसित भारत–रोजगार और आजीविका’ जनजागरण अभियान में सांसद शशांक मणि बोले—‘जी राम जी योजना’ से बढ़ेगा रोजगार, होगी पारदर्शिता

Published on: January 24, 2026
Deoria 'Developed India-Employment and
द देवरिया न्यूज़,देवरिया : देवरिया के रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र के सिंधुआ ग्राम में शुक्रवार को ‘विकसित भारत – रोजगार और आजीविका’ विषयक जनजागरण अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सदर सांसद शशांक मणि मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और ग्रामीणों को संबोधित किया।

सांसद शशांक मणि ने बताया कि ‘जी राम जी योजना’ को नरेगा/मनरेगा जैसी पुरानी योजनाओं में व्याप्त धांधली को खत्म करने के उद्देश्य से संशोधित स्वरूप में लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि नई योजना के तहत अब 100 दिन के बजाय 125 दिन के रोजगार की गारंटी दी जाएगी। साथ ही कार्यों में पारदर्शिता और उपयोगिता को प्राथमिकता दी गई है, ताकि मजदूरों को वास्तविक लाभ मिले और सरकारी धन का सही उपयोग सुनिश्चित हो।

उन्होंने पूर्व की योजनाओं में सामने आई अनियमितताओं का उल्लेख करते हुए कहा कि एक ही गड्ढे को बार-बार खोदने-भरने या एक ही नाली के बार-बार निर्माण जैसी शिकायतें आम थीं। नई व्यवस्था में ऐसी गड़बड़ियों पर अंकुश लगेगा।

कार्यक्रम में रामपुर कारखाना के विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने घोषणा की कि अब आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण भी ‘जी राम जी योजना’ के अंतर्गत किया जाएगा। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि फसलों की बुवाई और कटाई के समय मजदूरों को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे किसानों और श्रमिकों—दोनों को राहत मिलेगी।

भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि जनजागरण अभियान का उद्देश्य किसानों और श्रमिकों को योजना की सही जानकारी देना और विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम का खंडन करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर योजना के लाभ बताने की अपील की।

कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष एवं अभियान के जिला संयोजक राजेश मिश्रा ने किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अजय शाही, जिला महामंत्री प्रमोद शाही, रविंद्र किशोर कौशल, मुकुल मणि त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष सत्यप्रकाश पांडे, सिंधुआ ग्राम प्रधान अरविंद शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में लोगों से सरकार की योजनाओं का लाभ लेने और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की गई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply