Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 97 जोड़े बने हमसफर

Published on: February 3, 2026
Deoria Chief Minister mass marriage
द देवरिया न्यूज़,देवरिया/तरकुलवा। नगर पंचायत कस्बा स्थित एक मैरिज हॉल में सोमवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुल 114 जोड़ों का पंजीकरण हुआ था, जिनमें से 97 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 83 हिंदू जोड़ों ने सात फेरे लिए, जबकि 14 मुस्लिम जोड़ों का निकाह संपन्न कराया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। इस योजना के माध्यम से अब निर्धन परिवारों की बेटियों की शादी बिना किसी आर्थिक बोझ और बाधा के संपन्न हो रही है।
कृषि मंत्री ने बताया कि योजना के तहत प्रत्येक बेटी की शादी पर एक लाख रुपये का अनुदान दिया जाता है। इसमें से 60 हजार रुपये सीधे बेटी के बैंक खाते में भेजे जाते हैं। इसके अलावा 25 हजार रुपये की पायल, बिछुआ और शादी से जुड़ा अन्य आवश्यक सामान दिया जाता है, जबकि लगभग 15 हजार रुपये विवाह कार्यक्रम के आयोजन पर खर्च किए जाते हैं।
विवाह समारोह में मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह और जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पांडेय ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की विस्तार से जानकारी दी और बताया कि सरकार का उद्देश्य सामाजिक कुरीतियों को समाप्त कर सादगीपूर्ण और सम्मानजनक विवाह को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र प्रताप राव, जिला महामंत्री श्रीनिवास मणि त्रिपाठी, रविंद्र किशोर कौशल, ब्लॉक प्रमुख रामाशीष गुप्ता, नगर पंचायत चेयरमैन जनार्दन सिंह एवं वीरेंद्र यादव, मंडल प्रभारी हेमंत पाठक, मंडल अध्यक्ष दुष्यंत राव, जिप्पू शाही, संजय सिंह सैंथवार, क्रांति सिंह, विजय कुमार पांडेय और राजू भारती सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें : देवरिया: मोमोज खिलाने के बहाने किशोर से 85 लाख के जेवरात ठगे, दो हिरासत में

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply