द देवरिया न्यूज़,नई दिल्ली : केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने रिश्वतखोरी के एक बड़े मामले में बेंगलुरु स्थित सेंट्रल पावर रिसर्च इंस्टीट्यूट (CPRI) के जॉइंट डायरेक्टर समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में CPRI के जॉइंट डायरेक्टर राजाराम मोहनराव चेन्नू और प्राइवेट कंपनी सुधीर ग्रुप ऑफ कंपनीज के डायरेक्टर अतुल खन्ना शामिल हैं।
सीबीआई के मुताबिक, शिकायत मिलने के बाद इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई थी। इसके बाद जाल बिछाकर 9 जनवरी को दोनों आरोपियों को कथित तौर पर 9.5 लाख रुपये की रिश्वत के लेनदेन के दौरान रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने जॉइंट डायरेक्टर के ठिकानों पर छापेमारी की, जहां से भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई। तलाशी के दौरान 3.59 करोड़ रुपये भारतीय मुद्रा में और करीब 4,05,858 रुपये मूल्य की विदेशी करेंसी जब्त की गई। बरामद विदेशी मुद्रा में अमेरिकी डॉलर, हांगकांग डॉलर, सिंगापुर डॉलर, इंडोनेशियाई रुपिया, मलेशियाई रिंगिट, यूरो, चीनी युआन, स्वीडिश क्रोना और यूएई दिरहम शामिल हैं।
इसके अलावा छापेमारी में आभूषण और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं। सीबीआई ने बताया कि अब तक की कार्रवाई में विदेशी मुद्रा समेत कुल 3.76 करोड़ रुपये की नकदी बरामद हो चुकी है और तलाशी अभियान अभी जारी है।
इसे भी पढ़ें : टीएमसी आईटी प्रमुख के घर ईडी की छापेमारी, ममता बनर्जी ने जताई नाराजगी, राजनीतिक बदले का आरोप
➤ You May Also Like


































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































