Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

सीएम योगी का मेरठ खेल विश्वविद्यालय निरीक्षण, 31 मई 2026 तक शैक्षणिक सत्र शुरू करने के निर्देश

Published on: January 23, 2026
CM Yogi's Meerut Sports University
द देवरिया न्यूज़,मेरठ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार दोपहर मेरठ के सलावा स्थित प्रदेश के पहले मेजर ध्यानचंद राज्य खेल विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि हर हाल में 31 मई 2026 तक विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र शुरू किया जाए
निरीक्षण के बाद मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते 11 वर्षों में देश में खेलों को लेकर एक नई संस्कृति विकसित हुई है। खेलो इंडिया, फिट इंडिया मूवमेंट और सांसद खेल प्रतियोगिताओं ने युवाओं को खेलों से जोड़ने का काम किया है।

हर गांव और जिले तक पहुंचेगा खेलों का विस्तार

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में हर गांव में ग्रामीण खेल लीग, विधायक खेल प्रतियोगिता और प्रत्येक जिले में स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश के लिए गर्व की बात है कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के नाम पर देश का पहला खेल विश्वविद्यालय मेरठ में स्थापित किया जा रहा है।

खेल विश्वविद्यालय का केंद्र बनेगा मेरठ

सीएम योगी ने कहा कि मेरठ क्रांति की धरती है और यहीं से ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ योजना को मजबूती मिली। इसी वजह से खेल विश्वविद्यालय के लिए मेरठ का चयन किया गया।

100 एकड़ में फैला विश्वविद्यालय परिसर

उन्होंने बताया कि खेल विश्वविद्यालय का परिसर पहले 90 एकड़ में प्रस्तावित था, जिसे बढ़ाकर अब 100 एकड़ कर दिया गया है। पहले चरण में 230 करोड़ रुपये और दूसरे चरण में करीब 200 करोड़ रुपये के निर्माण कार्य 31 मई तक पूरे किए जाएंगे।

अगस्त से शुरू होंगे नियमित कोर्स

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि अगस्त से विश्वविद्यालय के पहले पाठ्यक्रम शुरू हो चुके हैं और नए शैक्षणिक सत्र में यहीं नियमित कक्षाएं संचालित की जाएंगी। विश्वविद्यालय में 12 नियमित खेलों से जुड़े डिप्लोमा और डिग्री पाठ्यक्रम संचालित होंगे।

विश्वस्तरीय संस्थान बनाने का लक्ष्य

सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विश्वविद्यालय को विश्वस्तरीय बनाया जाए। इसके लिए बेहतर फैकल्टी की तैनाती की जाए और पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को कोच के रूप में नियुक्त किया जाए।

हर कमिश्नरी में बनेगा स्पोर्ट्स कॉलेज

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह खेल विश्वविद्यालय एक केंद्र के रूप में कार्य करेगा और आने वाले समय में प्रदेश की हर कमिश्नरी में एक-एक स्पोर्ट्स कॉलेज की स्थापना की जाएगी।

निजी खेल एकेडमियों को भी मिलेगा सहयोग

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार निजी खेल एकेडमियों को भी सहयोग प्रदान करेगी। अंत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह खेल विश्वविद्यालय खेल संस्कृति को मजबूत करने के साथ-साथ विकसित भारत के निर्माण की दिशा में एक अहम कदम साबित होगा।

इसे भी पढ़ें : दावोस में कनाडा के पीएम मार्क कार्नी का बड़ा बयान, बोले– कमजोर पड़ रही अमेरिकी अगुवाई वाली विश्व व्यवस्था, भारत की भूमिका अहम

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply